Entertainment News

नरेंद्र शर्मा जी के जन्मदिन पर रानी सौरभ जैन की अनुठी पहल से सप्फई कर्मचारियों की संपन्न हुआ

तिल्दा सफाई मित्रों का हुआ सम्मान सभापति रानी सौरभ जैन की एक और पहल से

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के अंतर्गत नगरपालिका परिषद तिल्दा नेवरा के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के सभापति श्रीमती रानी सौरभ जैन की सोच एवं परिकल्पना की आज तिल्दा नेवरा नगर मे खूब प्रसंशा हुई।हुआ यह कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बद्रीनारायण बागड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा का जन्मदिन था। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सभापति रानी सौरभ जैन ने अनूठे ढंग से जन्मदिन मनाने की योजना बनाई। जिसमे नगरपालिका के जितने भी सफाई मित्र भाई एवं बहनें हैं। उनके साथ बैठकर स्वल्पाहार कर, उन्हें माला पहनाकर सभी को बरसात से बचने रैनकोट भेंट की और एक पेड़ माँ के नाम से, अपने घर में रोपने हेतु पेड़- पौधे भेंट किया गया।जो अनुकरणीय कार्य रहा है।

बता दे कि यह सामाजिक समरसता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।जिसकी आज नितांत आवश्यकता है। स्कूल के परिसर मे जन्मदिन और सफाई मित्रों को सम्मानित करने जो यह का कार्यक्रम रखा गया।

गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम मे पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदगण शाला स्टाफ, पार्टी कार्यकर्तागण एवं नगर के जितने भी गणमान्यजन उपस्थित थे। सभी ने रानी सौरभ जैन के सामाजिक समरसता वाली सोच की तथा सफाई दीदियों एवं भाइयों को सम्मानित करने की भूरि- भूरि प्रसंशा की है।

इस अवसर पर विशेष रूप से कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति चंद्रकला डाक्टर खुमान वर्मा, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी, कार्यक्रम के आयोजक सभापति श्रीमति रानी सौरभ जैन, सभापति ईश्वर यदु, गोपाल वर्मा, हीरा लाल धुरंधर,ने भी संबोधित किया। व कार्यक्रम की प्रशंसा कर रानी सौरभ जैन को बधाई दी।सभापति रानी सौरभ जैन

वही इस अवसर पर सभापति राजकुमार गेडरे , पार्षद सतीश निषाद, सभापति संतोष यादव, सभापति विनोद नेताम, पार्षद दिनेश दीनू साहू , पार्षद जयेश पैकरा , पार्षद धर्मेंद्र डहरिया , किसान मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण विजय ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष शहर सुखदेव वर्मा, शहर मंडल महामंत्री सौरभ जैन, देवकी बाघमार मंडल मंत्री बेबी गोस्वामी , युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रियंक सोनी , आनंद शर्मा, सुरेश लखवानी, डाक्टर लक्ष्मण साहू दीपक चौथवानी , छात्र नेता अनिल वर्मा , दिलहरन निषाद, सोनू पंजवानी , मनोज साहू आदित्य तिवारी , सागर पंजवानी डागेश्वर साहू रॉकी कमलानी नरेश जेठवानी , अंजू पाठक किरण वर्मा , अनीता सक्सेना विकाश वर्मा , संतोष साहू सुनील नायक सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles