Latest News

ब्रेकिंग : ” पर्पल फेयर” मेला ठाकुर टोला में आयोजन मे दिव्यांगो व पत्रकारों को गंदगी युक्त नास्ता परोसा गया

राजनांदगांव : आज छत्तीसगढ़ के जिला राजनांदगांव के क्षेत्र में समेकित क्षेत्रीय केन्द्र(CRC ) ठाकुरटोला में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगो द्वारा ”पर्पल फेयर” नाम पर मेले का आयोजन किया गया। इसके के दृष्टिगत आज CRC ठाकुरटोला में प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया था। जिसमे आयोजकों के द्वारा

मीडिया कर्मियों पत्रकारों के लिए बस की भी व्यवस्था की गई थी। जहां मीडिया कर्मियों ने जाने के समय बकायदा बस में गए ।वहां प्रेसवार्ता भी हुई ।

बता दे कि इस प्रेसवार्ता के दौरान भोजन के जगह नास्ते की व्यवस्था किया गया था। विडंबना यह रही की पत्रकारो के समक्ष ही आयोजक संस्था अपनी बडी लापरवाही व पोल उजागर करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसमे सभी को अयसा नास्ता परोशा गया। जो इतना बेस्वाद के साथ पूरे के पूरे अधपका व कच्चा था।वही दिये गये नास्ते मे अन्दर का मसाला पूरी तरह से खराब हो गया था। जिसके चलते वहाँ पर कोई भी उस नास्ते को खा नही पाया। वहां गये सभी मिडिया कर्मी छोड़कर वहाँ से निकल गए।दिव्यांगो

गौरतलब हो कि बडी व शर्म की बात है कि अयसे ही घटिया नास्ता को वहाँ पर मुकबधिर दिव्यांगों को खिलाया जा रहा है। जबकि यह नास्ता कहि बाहर से नही। बल्कि CRC सेंटर के अंदर संचालित कैटिंग द्वारा बनाया गया था। इस तरह से
यहां इतना घटिया खाना खिलाया जा रहा है। जिसमे कि मख्खियां भिनभिना रही थी।जब पत्रकारों व मिडिया कर्मीयो के सामने ये हाल है तो बाकी समयो जाने क्या होता होगा। यह इस संस्थान के द्वारा दिव्यांगो के प्रति बडी लापरवाही न शोषण को उजागर कर रही है। यह सनसनीखेज खुलासा मिडिया के नीरा साहू जी राजनांदगांव
मो0-9425577429, 9340271761कॉे द्वारा दिया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles