Chhattisgarh NewsLatest News

हंसा लाइफ सिटी में ट्रांसफार्मर खराबी से दो फेज में लो वोल्टेज, नागरिकों का जनजीवन प्रभावित

बिलासपुर, 25 जुलाई 2025 :छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर के समीपस्थ सकरी स्थित हंसा लाइफ सिटी कॉलोनी के सैकड़ों रहवासी इन दिनों विद्युत संकट से परेशान हैं। क्योंकि यहां कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर से दो फेज पर लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिससे क्षेत्रवासियों का सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।जिसका मुल कारण यहां लगे ट्रांसफर खराब होना बताया जा रहा है।

ज्ञात हो कि यहां के स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली की आपूर्ति बेहद कमजोर हो रही है। जिससे न तो पंखे और कूलर चल पा रहे हैं और न ही घरों में लगे अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम कर रहे हैं। इससे भी सबसे बड़ी समस्या यहां पेयजल आपूर्ति की है। क्योंकि मोटर पंप सही ढंग से नहीं चल नही पा रहे हैं।

वही यहां के लोगों का कहना है कि “हम लोगों को पीने के पानी और नहाने जैसे जरूरी कामों के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। वही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। “

बता दे कि यहा के लोगों ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के उपयंत्री (वितरण), विद्युत केंद्र सकरी को लिखित आवेदन भी सौंपा है। जिसमें ट्रांसफार्मर की शीघ्र मरम्मत की मांग की गई है।इसके साथ ही एक प्रति कार्यपालन यंत्री, विद्युत केंद्र तिफरा को भी भेजी गई है ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके।

img 20250725 wa00144878712558252997036 - img 20250725 wa00144878712558252997036

गौरतलब हो कि यहां के प्रभावित स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ। तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। लेकिन इस संबंध में फिलहाल विधुत विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

img 20250725 wa0013385163438811735610 - img 20250725 wa0013385163438811735610

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles