
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ व्यापम लैब अटेंड परिक्षा 3 अगस्त को सभी जीले मे आयोजित होगी
रायपुर 30 जूलाई 2025 : छत्तीसगढ़ व्यापम लैब अटेंड परिक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी पुरी जानकारी विभाग के वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। अब लिखित परीक्षा 03 अगस्त 2025 (रविवार) को प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।जिसमे परीक्षार्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े एवं पैरों में चप्पल पहन कर आना होगा। अनुशासन का पालन नही किये जाने पर परिक्षा मे प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।
व्यापम ने जारी किया प्रवेश पत्र जाने यहां से :
बता दे कि इस छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया हैं।जिसके अनुसार बताया गया है कि इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। वही इस परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 28 जुलाई 2025 से व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस प्रकार जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किये हैं। वे सभी अब व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जो यह किसी भी स्वयं के द्वारा या फिर च्वाइस सेंटरो मे निकाल जा सकता है।
जाने क्या क्या ले जाने होंगे क्या नही :
अवगत हो कि व्यापम लैब अटेंड भर्ती किये जाने वाले पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 3 अगस्त 2025 , दिन रविवार को किया जाएगा। जिसमे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए निम्न चिजे लेजाने अनिवार्य होगे। मसलन : एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, वैध पहचान पत्र, आदि साथ ले जाना अनिवार्य होगा। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि उक्त एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम आदि ये सभी जानकारियां दी गई हैं। वही इस परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी उम्मीदवारों को निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना भी अनिवार्य होगा ।
व्यापम लैब अटेंड भर्ती हेतु परीक्षार्थी क्या पहन कर जाएं ? क्या न पहने :
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा जारी परिक्षा निर्देशिका के अनुसार कुछ चीजे वर्जित व कुछ चीजे को निर्देशित किया गया है। जो इस प्रकार से है। 1. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से ढाई घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।2. प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की पूरी जांच की जाएगी।3. फर्जी परीक्षार्थियों और पहचान संबंधी अनियमितताओं को रोकने के लिए निरीक्षकों द्वारा एक पहचान पत्र के सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी।4. परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे बाली, झुमका, मोबाइल), बेल्ट, जूता, मोजा, हाथ में घड़ी, धागे, किसी भी 5. प्रकार का संचार साधन, स्कॉर्फ, टोपी, चश्मा तथा अन्य कोई भी अनुचित वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।6. परीक्षार्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े एवं पैरों में चप्पल पहन कर आना होगा।7. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।8. परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और वर्तमान के दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।9. परीक्षार्थियों को मूल पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड लाना होगा।10.फ्रिस्किंग के बाद ही आवेदक को परीक्षा सेंटर में जाने की अनुमति मिलेगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि उक्त परिक्षा मे पहचान पत्र के रूप मे अपना मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट की मूल कॉपी आदि कोई भी लेकर आ सकते हैं। इन मे से स़भी मान्य किया जाएगा।





