Latest News

ब्रेकिंग : अब बलौदाबाजार में भी बनेगा 30 बिस्तरों वाला कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल श्रमिकों मे खुशी की लहर

बलौदाबाजार, 30 जूलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के एक शाखा के रूप मे संचालित इंटक यूनियन के अथक प्रयासों और मजबूत नेतृत्व के परिणामस्वरूप बलौदाबाजार जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिसके अंतर्गत जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का 30 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित किया जाएगा। जो कि यह मांग इंटक यूनियन के लोकप्रिय मजदूर नेता एवं अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार वर्मा (खम्हरिया तिल्दा नेवरा निवासी) के नेतृत्व में 22 नवंबर 2024 को जिला प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई थी। जिसे अब विधिवत प्रशासन के द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है। इसकी आधिकारिक पुष्टि यूनियन को लिखित रूप में प्राप्त हो चुकी है।ये क्षेत्र के औद्योगिक श्रमिकों के लिए बडी खुशखबरी है।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार एक औद्योगिक क्षेत्र है। जहाँ 8 बड़े सीमेंट संयंत्रों में हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन श्रमिकों और कंपनियों द्वारा ESIC के फंड में करोड़ों रुपये का मासिक अंशदान वेतनो मे अनिवार्य कटौती कर जमा किया जाता है। लेकिन अब तक उन्हें समीपस्थ चिकित्सा के लिए वंचित रहना पडता था। इन सुविधाओं के लिए अन्य जिलों में जाने के लिए मजबूर रहते रहे हैं। इन सब कठिनाईयों को देखते हुए। क्षेत्र में श्रमिकों के कल्याण के लिए सक्रिय इंटक यूनियन ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जो वह अब रंग लाया है।ये अपने आप मे एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी मानी जा रही है।

यह सफलता यहां के श्रमिकों की एकता, परिश्रम और संकल्प का परिणाम :

ज्ञात हो कि यह उपलब्धि इंटक यूनियन के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्पित श्रमिक साथियों की एकता, मेहनत और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। इसमें इंटक के वरिष्ठ नेताओं जिम्मे श्री थनवार वर्मा, चेतेंद्र कुमार वर्मा, राधेश्याम भटपहरे, अनिल खुटे, जगमोहन धृतलहरे, कैलाश वर्मा, डेकराम यादव, दिलीप यदु, लोकनाथ साहू, योगेश पांडे, रूपेश कश्यप, दिल कुमार, यशवंत यदु, ईश्वर साहू, रामा रजक, दीपक बघेल, पुरुषोत्तम वर्मा, हेमू, रूपेंद्र सहित सभी श्रमिकों का योगदान उल्लेखनीय है।

इंटक यूनियन के प्रति श्रमिकों को भविष्य में और भी आशा बढ गया :

इस बडी व अति आवश्यक पहल की सफलता के बाद यहां के इंटक यूनियन का यह प्रयास न केवल बलौदाबाजार जिले के श्रमिकों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। बल्कि यह पूरे औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी माना जा रहा है । यूनियन को पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इसी एकता, अखंडता और विश्वास के साथ श्रमिकों के अधिकारों और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष जारी रखेंगे ।कर्मचारी राज्य बीमा निगम

इस अवसर पर इंटक यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, छन्नूलाल साहू, वीर सिंह वर्मा, सूरज कुमार निषाद, ओम प्रकाश वर्मा और भानु प्रताप वर्मा के आलावा तिल्दा क्षेत्र से राजेन्द्र कुमार साहू सहीत सभी ने संयुक्त रूप से श्रमिकों को बधाई दिया। वही यह भी कहा कि यह अस्पताल श्रमिकों के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आएगा। इसमे सभी कंपनियों व सभी स्तर के श्रमिको का कल्याण होगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles