
सौरभ जैन बने तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष किया शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र के भाजपा मे शहर एवं ग्रामीण संगठन मे परिवर्तन करते हुए। दोनो स्तर पर नियुक्तियों की गई है। जिसमे तिल्दा नेवरा शहर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन को बनाया गया।
बता दे कि इस तिल्दा-नेवरा शहर मंडल के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा नेता सौरभ जैन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय, सांसद बृज मोहन अग्रवाल,केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा , संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग और तिल्दा नेवरा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्ष तथा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए। सौरभ जैन ने कहां कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे संगठन के आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। सौरभ जैन को तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर शहर के सभी वर्गों में ख़ुशी का माहौल है।

सौरभ जैन के भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए। उन्हे शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।





