Political News

सुरेश वर्मा भाजपा शहर मंडल महामंत्री बनाये जाने पर पार्टी और नगर में खुशी की लहर

तिल्दा नेवरा :

सुरेश वर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत है ।
अंततः पार्टी नेतृत्व ने सुरेश वर्मा पर भरोसा जताया। इस नियुक्ति पर लोगों ने विभिन्न माध्यमों से बधाइयां उन्हें दी हैं।तो वही कई लोगों ने फोन कॉल के जरिए भी बधाई दी। स्थानीय लोग उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से मिले और शुभकामनाएं दीं।

बता दे कि सुरेश वर्मा का भाजपा से लंबा अनुभव रहा है। वह इससे पहले भी पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है।। लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय हैं। सभी तबकों में उनकी लोकप्रियता बरकरार है।

महामंत्री

गौरतलब हो कि तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा नेता सुरेश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय सांसद बृज मोहन अग्रवाल , संभाग प्रभारी सौरभ सिंह भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग और तिल्दा नेवरा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं , पदाधिकारियों ,तथा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए। सुरेश वर्मा ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे संगठन के आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। सुरेश वर्मा को तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल महामंत्री बनाये जाने पर शहर के सभी वर्गों में ख़ुशी का माहौल है। भाजपा के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles