Chhattisgarh NewsLatest News

3 पंचायते एक ही सचिव के जिम्मे विकास कार्य ठप ग्रामीण मे भारी आक्रोश

लखनपुर (सरगुजा) : छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा जनपद पंचायत लखनपुर के अंतर्गत आने वाले कई ग्राम पंचायतों में एक ही सचिव को दो से तीन पंचायतों का जिम्मा सौंपा गया है। जिससे ग्रामों में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि जब सचिव एक पंचायत में उपस्थित होते हैं। तब बाकी पंचायतों के काम पूरी तरह से रुक जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार बता दे कि इस असमान पदस्थापना की वजह
प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, राशन कार्ड, पेंशन जैसी योजनाएं अटक गई हैं। और गांव के युवा बेरोजगार होकर भटकने को मजबूर हैं। इस समस्या को पहले भी समाचारो मे प्रकाशित किया जा चुका है। उसके बाद भी प्रशासन के कानो में जू तक नहीं रेगा। अब तक नहीं हुई जांच।

गौरतलब हो कि इस गंभीर विषय को लेकर पहले भी स्थानीय समाचार माध्यमों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। लेकिन अब तक जनपद पंचायत या जिला प्रशासन द्वारा कोई भी जांच कार्रवाई नहीं की गई है।जिससे ग्रामीणों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर भारी आक्रोश है।1 गांव मे 1 ही सचिव की मांग प्रशासन से

ज्ञात हो कि इस समस्या से निजात पाने व प्रत्येक गांव का विकास कराने के लिए ग्रामीणों की मांग है हर पंचायत में एक ही व स्वतंत्र हो अलग सचिव। दुसरी मांग यह कि इन क्षेत्रों में विगत वर्षों के लंबित विकास कार्यों की सूची सार्वजनिक की जाए। तीसरी जिन अधिकारियों की लापरवाही से विकास रुका है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles