All India NewsChhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के दीपक किंगरानी को मीला उत्कृष्ट संवाद लेखन का राष्ट्रीय पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर, 2 अगस्त 2025 : आज 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया। जिसमे में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दीपक किंगरानी को फ़िल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफ़ी है’ में सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।यह पुरे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी बात है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बडी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मान सम्मान बढाया कलाकारों ने। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह वहीं रायगढ़ इप्टा के सहयोग से बनी नॉन-फ़ीचर फ़िल्म ‘The First Film’ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। रायगढ़ के लोकेशंस में फिल्मायी गयी इस फ़िल्म में रायगढ़ के कलाकारों ने कार्य किया है।
तो वही छत्तीसगढ़ की मिट्टी से निकली रचनात्मकता पूरे देश में सराही जा रही है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मक क्षमता और कला जगत के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

आगे मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए यह गौरव और प्रेरणा का क्षण है। आप सभी को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

 

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles