Chhattisgarh NewsLatest News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे संयुक्त ट्रैडयूनियन बोनस नहीं मिलने से जीध पर 24 घंटे से बैठे

तिल्दा रायपुर, 3 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सबसे बडे व पुराने उद्योग अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे यहां के ट्रेड यूनियनों जिसमे एटक यूनियन, छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान श्रमिक कल्याणकारी बहेसर, छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कर्मचारी यूनियन (इंटक) आदि तीनो के द्वारा संयुक्त रूप से बोनस नही मीलने पर यहा के मुख्य प्रशासनिक भवन (एडीएम) के मीटिंग हाल में कल से बैठक ट्रेड यूनियन व प्रबंधन के बीच बैठक चल रहा है। जिसमे प्रबंधन के तरफ से यूनियन के मांगो के अनुसार प्रबंधन की सहमति नही होने पर सभी यूनियन पदाधिकारी कल दोपहर 3 बजे से आज अभी तक 24 घंटे से एडीएम हाल मे ही जीध पर अडे हुए हैं।

img 20250803 wa00058809311334640809580 - img 20250803 wa00058809311334640809580

गौरतलब हो कि अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ मे इस वर्ष बोनस /एग्रेसिया समझौता होने के बाद बोनस मीलना था। परंतु पीछले एक महिने से यूनियन पदाधिकारियों के द्वारा प्रबंधन व जिम्मेदार अधिकारियों के बीच अपने प्रस्ताव को रखते आरहे है। लेकिन यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार अभी तक इस पर प्रबंधन गंभीरता से विचार नही कर कोई भी निर्णायक पहल नही किया है। जिससे नाराज यूनियन पदाधिकारियों ने कुछ दिन पीछले ही यहां के मेन गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी किये।जिस पर प्रबंधन के द्वारा कुछ दिन का समय यह कहकर मांगा गया। कि हमने उच्च अधिकारियों के बीच विषय को रख दिया है। अत हमे वहा से आदेश मीलने पर आपको अवगत करायेंगे अयसा कहां जाने की बात बताया जा रहा है।

img 20250802 wa00301887125906897594303 - img 20250802 wa00301887125906897594303

जाने क्या है अल्ट्राटेक बैकुंठ प्रबंधन और यूनियन के बीच मामला :

बता दे कि बीते इस साल की बोनस को लेकर प्रबंधन के द्वारा तीनो यूनियनों को लेकर बैठक कल 2 अगस्त दोपहर 3 बजे से आज 3 अगस्त को अब तक बैठक लगातार चल रही। इसके बावज़ूद दोनो के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है।

img 20250802 wa00108541706228068477610 - img 20250802 wa00108541706228068477610

संयुक्त ट्रेड यूनियन सख्त रूख अपनाने पर कर रहे विचार :

एटक यूनियन के महासचिव छत्रधारी विश्वकर्मा ने बताया कि कल दोपहर 3 बजे से आज अपरान्ह 11 बजे तक लगातार बैठक चल रहा है। जिसमे मैनेजमेंट के द्वारा चूप्पी साधने से यूनियन के बीच वार्तालाप के दौरान दोनों पक्षों में बहुत बहस भी हुई। जिसमें मैनेजमेंट की बातों को सुनकर सभी यूनियन पदाधिकारियों द्वारा आक्रोश में आकर आगे ठोस कदम बढ़ाने का निर्णय लेने का विचार कर रहे हैं।जिसमे सभी कर्मचारियों की विचार व सहमती व्हाटसप ग्रुप के माध्यम से ली जा रही है। वही पल पल की खबर भी दी जारही है।

img 20250803 wa00141067310046614173460 - img 20250803 wa00141067310046614173460

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles