Crime News

खबर का असर तिल्दा नेवरा नगरपालिका की जमीन पर हुआ अवैध कब्जा हटाया गया

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा नगरपालिका की लगभग 2 एकड़ सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को SDM के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया है। यह जमीन कुछ प्रभावशाली स्थानीय भू-माफियाओं द्वारा कब्जा की जा रही थी। जिसका पूरजोर विरोध नगरवासियों के द्वारा बहुत दिनो से किया जा रहा था। यहां ये लंबे समय से हो रहा था अतिक्रमण। जिसका स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह सार्वजनिक जमीन कई महीनों से भू-माफियाओं के निशाने पर थी। धीरे-धीरे कब्जा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई थी।

img 20250803 wa00264222718263750891441 - img 20250803 wa00264222718263750891441

बता दे कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए। तिल्दा नेवरा SDM के आदेश पर कब्जाधारी ढांचे को तत्काल हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए राहत की सांस ली।

img 20250803 wa00281314315742401100807 - img 20250803 wa00281314315742401100807

इस कार्यवाही पर लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह की कार्रवाई आगे भी होती रही। तो भू-माफियाओं के हौसले पस्त होंगे और सरकारी जमीन की रक्षा हो सकेगी। वही इस मामले पर नागरिकों की मांग है कि सिर्फ कब्जा हटाना काफी नहीं, बल्कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से डरे। वही आगे कही भी कोई अयशी हिमाकत न कर सके।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles