Chhattisgarh NewsLatest NewsLife Style

ब्रेकिंग : बीमार पत्नी को गोद में उठाकर अस्पताल ले गया पति आज भी विकास के नाम पर कीचड

रायगढ़, 9 अगस्त 2025 : बारिश थम चुकी थी, लेकिन दलदल अब भी गाँव को अपनी गिरफ्त में लिए हुए था। धरमजयगढ़ के कंड राजा से पंडरा पाट जाने वाला रास्ता – नाम तो सड़क है, मगर हालत ऐसी कि पैरों से कदम निकालना भी मुश्किल। इसी कीचड़ भरे और टूटे-फूटे रास्ते पर, ग्राम पंचायत विजयनगर के ग्राम कंडरजा मोहला पटना पारा में, एक पति अपनी बीमार पत्नी को गोद में उठाए अस्पताल की ओर बढ़ रहा था।जिसमे मरीज का नाम तुलसी बाई राठिया, पति लक्ष्मण राम राठिया, जिनकी मजबूरी उन्हें बारिश और कीचड़ से जूझते हुए। हाथों में पत्नी को उठाकर पैदल कापू अस्पताल तक ले जाने पर मजबूर कर रही थी।

जी हां सत्य घटना पर आधारित जो यह नज़ारा किसी फिल्मी कहानी का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उस रायगढ़ जिले के सुदूर अंचल के एक गाँव की सच्ची तस्वीर है। जहाँ आज भी लोग लगभग पाषाण युग जैसी जिंदगी गुजारने को मजबूर हैँ । जहां विकास के खोखले महल जमीनी हकीकत में ढहते हुए नजर आरहे है।आदिवासी अंचल

बता दे कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी अंचल में यह घटना सिर्फ एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि उन हजारों ग्रामीणों की कहानी है। जो हर साल बारिश में ऐसे ही संकट से गुजरते हैं। यहाँ न सड़क की सही व्यवस्था, न एंबुलेंस की पहुँच, न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने का आसान रास्ता, जब भी कोई बीमार पड़ता है। तो उसे ऐसे कीचड़ भरे रास्तों में खटिया, साइकिल या गोद में उठाकर कई किलोमीटर ले जाना पड़ता है।आदिवासी अंचल

ज्ञात हो कि विकास के दावे और हकीकत के दलदल में फंसी जिंदगी और भाषणों में कहा जाता है। “आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है”, “अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है”।लेकिन कंडरजा, मोहल्ला पटना पारा जैसी जगहों पर यह गंगा नज़र नहीं आती। यहाँ विकास की कोई लहर नहीं। बस कीचड़ और लापरवाही की बदबू है।यह केवल एक गाँव की कहानी नहीं है। ऐसे सैकड़ों गाँव रायगढ़ जिले में हैं। जहाँ बारिश के दिनों में सड़कें दलदल में बदल जाती हैं। बीमार को अस्पताल तक ले जाना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है। और विकास का सपना सिर्फ़ पोस्टरों में जीवित है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles