Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन

तिल्दा नेवरा : नगर पालिका तिल्दा नेवरा के वार्ड संख्या 05 बनने वाली सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया।श्रीमति चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा और अतिथियों ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में श्रीमति चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा ने कहा कि पार्षद चाहे कांग्रेस का हो भाजपा का या फिर निर्दलीय। हमारा प्रयास हैे कि नगर का समुचित विकास हो। शासन द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित विभिन्न योजनांतर्गत स्वीकृत राशि से वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे है।

img 20260930 wa00035204273327631589688 - img 20260930 wa00035204273327631589688

इसी कडी में वार्ड 05 में रोड व नाली निर्माण कराने भूमिपूजन किया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कराए जाएंगे। सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन के शुभ अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमति चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा , ,अनिल अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि रायपुर जिला पंचायत ,राम पंजवानी सासंद प्रतिनिधि कोहका कॉलेज रायपुर ,श्रीमति पलक विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा , चंद्रकुमार पाटिल प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति भाजपा,नरेन्द्र शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता,श्री ईश्वर यदु सभापति लोकनिर्माण ,राजस्व व बाजार विभाग,मनोज निषाद अध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर मंडल,राजेश कोटवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 05,सुरेश लखवानी ,अनिल नायक -मनोनीत पार्षद ,भाजपा नेता डाक्टर खुमान वर्मा ,यशवंत सेन, अमितोश धीरज,राजेश , ,नगरपालिका अधिकारी अभिताभ शर्मा ,नगरपालिका तिल्दा नेवरा के अधिकारी -कर्मचारीगण , समस्त पार्षद गण तिल्दा नेवरा एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply