Chhattisgarh News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे जवारा विसर्जन हुआ श्रीरामनवमी पर पूजा-अर्चना महाआरती

बैकुंठ तिल्दा : समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे आज जवारा विसर्जन सेवा गीत व श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया। इसके बाद यहां के सुप्रसिद्ध श्रीबैकुंठेश्वर (श्रीराम मंदिर) मंदिर पर आज श्रीराम नवमी पर विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती किया गया। अंत मे प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर एच आर हैड देवाशीष राय चौधरी जी, टेक्निकल सेल डी एच अशोक मिश्रा जी, ई आर हैड उदय लाल जी, उपस्थित रहे।

inshot 20250406 1732583154871708284347413754 - inshot 20250406 1732583154871708284347413754

बता दे कि आज सुबह 7 बजे नित्य प्रातःकालीन पूजा आरती कर। सुबह 9 बजे से यहां जवारा जस गीतो के साथ मांदर की ताल पर पंडा बैगा के निगरानी व मार्गदर्शन में विसर्जन यहां के हाथी गार्डन में स्थीत कृत्रिम सरोवर में किया गया। जिसमे भारी संख्या में महिलाओं पुरूषो क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

inshot 20250406 172946979627638404356961352 - inshot 20250406 172946979627638404356961352

ज्ञात हो कि आज नवरात्रि के पावन पर्व पर यहां के प्राचिन व सुप्रसिद्ध श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर पर श्रीराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दोपहर 12 विशेष पूजा-अर्चना मुख्य यजमान के रूप मे अशोक मिश्रा जी डी एच टेक्निकल सेल के द्वारा करने के बाद महाआरती किया गया। जिसमे विशेष रूप से यहां के एच आर फंक्शन हैड देवाशीष राय चौधरी, ई आर हैड उदय लाल,उपस्थित रहे। नवरात्रि भर सुबह शाम व श्रीराम नवमी पर पूजा आरती पं. मनोज तिवारी, पं. कैलाश तिवारी, पं. सुशिल शर्मा श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर के पुजारी के द्वारा कराया गया।

image editor output image 700550944 174394424988010776808179485931 - image editor output image 700550944 174394424988010776808179485931

अवसर पर एच आर फंक्शन हैड देवाशीष राय चौधरी जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहां कि हम सब पर माता रानी की कृपा एवं भगवान श्री राम जी की कृपा बनी रहे। हम और हमारा यह संयंत्र उन्नति करके रहे। साथ ही हमारे हिंदू धर्म की ये धार्मिक आयोजन यू ही होते रहे।अंत में सभी को श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं दी। दुसरे क्रम में ई आर हैड उदय लाल जी ने सभी आयोजन मे अधिकारियों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो, व क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे भी सहयोग की अपेक्षा के साथ सबका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। अंत मे सभी को श्रीरामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

inshot 20250406 1729469795359377460884252835 - inshot 20250406 1729469795359377460884252835

इस अवसर जिनकी उपस्थिति के साथ योगदान रहा। जिसमे गिरिजा शंकर मिश्रा, राजेन्द्र कुमार साहू, गुरूदयाल साहू,ब्रजेश सिंह, शैलेश परमार, अश्वनी सिंह, सुशांता मोहापात्रा, छत्रधारी विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, तुलसी वर्मा, संतोष कुमार साहू, नर्सिंग यदू, मुकेश साहू, दीपक वर्मा, रामकुमार ध्रुव,गोपी कश्यप, महेन्द्र चंद्रवंशी, संदीप सिंह, संजय वर्मा, ईश्वर साहू, तिलक यादव,उत्तम सिंग, ओमप्रकाश सार्वा,आदि। वही महिला वर्ग में श्रीमती कल्पना वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती शशीकला तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी सिंह,श्रीमती रूखमनी करबीया, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती श्रद्धा कश्यप, सीमा चंद्रवंशी, के आलावा सभी अधिकारीयों कर्मचारियों, कालोनीवासीयो, व क्षेत्रवासियों का योगदान रहा।

img 20250406 wa00051523712166120969230 - img 20250406 wa00051523712166120969230

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles