ये नही जानते हैं तो आप कभी दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं : जरूरी बाते

Rajendra Sahu
2 Min Read

रायपुर : अगर आप वाहन चालक हैं तो सुरक्षित ड्राइविंग एवं सुखद अनुभव के लिए अपने टायरों की शेल्फ लाइफ़ और अधिकतम गति (स्पीड) का प्रेशर झेलनें की छमता जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है।

IMG 20240506 WA0004

क्या आप जानते हैं कि प्रत्येक टायर की गति रेटिंग टायर की बाहरी सतह पर L से Y तक के अक्षर द्वारा दर्शाई जाती है?

आप भलीभाँति जानते हैं कि तेज गति में टायर का फटना मतलब सीधा मौत के आगोश में जाना। कई बार टायर विस्फोट बढ़ी हुई गति के कारण होते हैं, और इसे आप अपने टायरों पर दर्शाए गए अक्षर की जाँच करके रोक सकते है। इसलिए, दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है कि आपके टायर तेज़ गति के दबाव को झेल सकें।

प्रत्येक पहिये या टायर की एक निश्चित गति रेटिंग होती है, जिसमें अक्षर L का अर्थ है अधिकतम गति 120 किमी/घंटा और अक्षर Y का अर्थ है अधिकतम गति 300 किमी/घंटा।

टायर पर अंकित शब्द एवं अधिकतम गति इस प्रकार से होता है।

  • अक्षर L – अधिकतम गति 120 किमी।
  • अक्षर M – अधिकतम गति 130 किमी।
  • अक्षर N – अधिकतम गति 140 किमी।
  • अक्षर P – अधिकतम गति 150 किमी।
  • अक्षर Q – अधिकतम गति 160 किमी।
  • अक्षर R – अधिकतम गति 170 किमी।

यह जानकारी सभी वाहन चालको व वाहन मीलिको को जानना बहुत जरूरी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *