ताराशिव में जोत जवारा का स्द्धाभक्ती के साथ किया गया विसर्जन

Rajendra Sahu
2 Min Read

तिल्दा नेवरा : -चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जोत जंवारा विसर्जन में श्रद्धा भक्ति के साथ उत्साह से महिलाएं शामिल हुईं। सिर पर जोत जवारा कलश थामकर महिलाएं निकली।

IMG 20240419 WA0001

बता दे कि ग्राम ताराशिव में स्वर्गीय फेकू राम नायक के घर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जोत जंवारा विसर्जन में श्रद्धा भक्ति के साथ उत्साह से महिलाएं शामिल हुईं। सिर पर जोत जवारा कलश थामकर महिलाएं निकली। तेज धूप में कलश थामकर नंगे पैर चल रही महिलाओं के पैरों को जलन से बचाने सेवादार पानी का छिड़काव करते चल रहे थे। जोत जवारा विसर्जन यात्रा का नजारा पुरे गांव में दिखाई दिया। जोत का विसर्जन बंधवा तालाब में किया गया।

IMG 20240419 WA0002

घर-घर में स्थापित घट कलश, जोत-जंवारा का विसर्जन करने की परंपरा निभाई गई। अनेक मोहल्लों से जंवारा विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने सांग-बाणा धारण किया। दोनों गाल, छाती, हाथ, होंठ, जीभ को नुकीले तीरों से बेधकर श्रद्धा भक्ति के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

IMG 20240419 WA0000


नवमी पर कन्याओं का पूजन
देवी मंदिरों में कन्याओं का पूजन करके भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। विविध मंदिरों में सुबह 10 बजे कन्या पूजन हुआ। इसके पश्चात कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्या भोज के बाद महाभंडारा में प्रसाद वितरण किया गया।

IMG 20240419 WA0003
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *