तुलसी राय ने श्री राधा कृष्णा मंदिर किरंदुल को भेंट किया फ्रीज

Rajendra Sahu
1 Min Read

किरंदुल 11 अप्रैल : सत्य सरलता प्रेम पवित्रता का अनुसरण करते हुए। बंगाली कैंप किरंदुल में श्री श्री ठाकुर बाल ब्रम्हचारी सत्यानंद परमहंस देव जी के 107 तम् जन्म महोत्सव धूम धाम से मनाया गया।नरनारायण सेवा संघ किरन्दुल के तत्वाधान में यह कार्यक्रम 08 अप्रैल 2024 से 09 अप्रैल 2024 तक चला। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिन भजन कीर्तन के बाद विराट भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

IMG 20240411 WA0015

बता दे कि शास्त्रों के अनुसार मंदिर में दान-पुण्य को श्रेष्ठ मानी जाती है।सत्यानंद ठाकुर के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष तुलसी राय के द्वारा फ्रिज भेंट किया गया। जिसे पाकर उपस्थित भक्तों ने प्रसन्नता व्यक्त किया ।इस दौरान उत्सव कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश मंडल सचिव संजीव दास भजन मंडली के सदस्य कृष्ण पाल कौशल्या अधिकारी मालती सेन कल्पना बर्मन शिखा सरकार संध्या गोलदार रूपेश हालदार करुणा पाल मालती कीर्तनिया पुजारी शांति हालदार आशा दास रंजना बाछाड़ सुजीत मिस्त्री तपन पाल महादेव राय सपन सरकार मनोज साहा रामकृष्ण मंडल निमाई पाल परितोष सेन अमित बोस अर्जुन सेन सहित अनेक भक्त मौजूद थे।

IMG 20240411 WA0042 2
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *