Chhattisgarh NewsCrime News

अवैध शराब के साथ 1 को तिल्दा नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार साथ मे 12:42 बल्क शराब भी किया जप्त

ओवररेटिंग पर भी सख्त विभागआबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा की कार्यवाही

तिल्दा नेवरा /रायपुर : सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले,आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा,कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यावाही करते हुए अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर ग्राम तुलसी (मानपुर) थाना तिल्दा निवासी प्रकाश सिरमौर पिता चंद्रभूषण सिरमौर के रिहायशी मकान में दबिश देकर 38 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले)बरामद कर जप्त किया गया। जो कि कुल जप्त मात्रा 6.84 बल्क लीटर रहा ।शराब

बता दे कि इस अवसर आरोपी के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया साथ ही ग्राम कोहका निवासी विजय बंजारे और युवराज बंजारे के विरुद्ध आब अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 5.58 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त किया गया ।
साथ ही ओवररेटिंग की शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 मदिरा दुकान कर्मचारियों को आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर तत्काल सेवा से पृथक किया गया ।

उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया । उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अलेक्स एक्का, कमल कुंजाम,आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा ,ऋत्विक खोबरागड़े, टीकम और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles