Chhattisgarh NewsLatest NewsLife Style

किसानों के बीच पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा, मथाई, थरहा ढुलाई और धान रोपाई में लिया हिस्सा

माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है और सदैव बना रहेगा : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

तिल्दा नेवरा/बलौदबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने एक बार फिर अपनी किसान पृष्ठभूमि और मिट्टी से अपने जुड़ाव को प्रदर्शित किया। मंत्री वर्मा आज खेतों में पहुंचकर किसानों के साथ मथाई, थरहा ढुलाई एवं धान की रोपाई करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कृषि कार्यों में हिस्सा लेते हुए किसानों का उत्साह बढ़ाया। जिसके चलते खेतो में काम करने वाले मजदूर किसानो का उत्साह दुगुना हो गया।मंत्री टंकराम वर्मा

ज्ञात हो कि इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि “माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है और सदैव बना रहेगा।” उन्होंने कहा कि कृषक परिवार से होने के कारण खेत की मिट्टी को अपने हाथों से छूना और अन्न उत्पादन की प्रक्रिया का हिस्सा बनना उनके लिए हमेशा आत्मीयता, गर्व और आनंद का विषय रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान केवल फसल नहीं उगाते, बल्कि अपने परिश्रम और पसीने से देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। खेतों में लहलहाती फसल किसानों के सपनों, मेहनत और उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद होती है। इसलिए किसानों के सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों का कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

गौरतलब हो कि खेतों में मंत्री को अपने बीच पाकर किसानों में भी उत्साह देखने को मिला। किसानों ने उनके साथ कृषि कार्यों को लेकर चर्चा की और खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। मंत्री वर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।मंत्री टंकराम वर्मा

इस दौरान ग्रामीणों एवं किसानों ने मंत्री के सरल स्वभाव और खेतों में उतरकर उनके साथ काम करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में मंत्री का किसानों के बीच पहुंचना और उनकी मेहनत को करीब से समझना सकारात्मक संदेश देता है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles