Chhattisgarh NewsLatest NewsNews from Urban Areas

तिल्दा के श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी मंदिर में श्री पद्मावती लक्ष्मी जी का दिव्य अभिषेक हुआ सम्पन्न

तिल्दा के इस प्रसिद्ध मंदिर में 108 शालिग्राम एवं उत्सव मूर्तियों का भी होगा महाअभिषेक

तिल्दा-नेवरा (रायपुर) : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्र के तुलसी स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी मंदिर, गोकर्ण भक्तिधाम में आयोजित चार दिवसीय श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी महाभिषेक एवं गुरु पूजन महोत्सव के दूसरे दिन आज 20 जुलाई को श्री पद्मावती लक्ष्मी जी का दिव्य अभिषेक श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा।तिल्दा-नेवरा

गौरतलब हो कि यहा के आयोजन समिति के अनुसार आज के विशेष अनुष्ठान में 108 पवित्र शालिग्राम भगवान का महाअभिषेक तथा मंदिर की उत्सव मूर्तियों का स्नपन (महाअभिषेक) भी विधि-विधान से कराया जाएगा। अभिषेक का कार्यक्रम प्रतिदिन की भांति प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

बता दे कि यह महोत्सव 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 23 जुलाई 2026 तक लगातार चलेगा। जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा के अंतर्गत 22 जुलाई को श्री लक्ष्मी वेंकटेश बालाजी का भव्य महाभिषेक आयोजित किया जाएगा। जबकि 23 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से गुरु पूजन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।

ज्ञात हो कि यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी, घनश्यामाचार्य जी महाराज (अलोपीबाग, प्रयागराज) के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। वही इस आयोजन में आयोजक समिति के द्वारा पुरे क्षेत्र भर के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री बालाजी एवं माता पद्मावती के दर्शन, अभिषेक एवं गुरु पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles