Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

ब्रेकिंग : कल 28 जून को मुख्यमंत्री श्री साय जी करेंगे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

सौरभ जैन ने सभी से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की किये अपील

रायपुर : आपातकाल की 51वीं स्मृति के अवसर पर 28 जून को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगे। साथ ही आपातकाल विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।लोकतंत्र

ज्ञात हो कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। लोकतंत्र प्रहरी एवं लोकतंत्र सेनानी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
निबंध प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः ₹31,000, ₹21,000 एवं ₹11,000 की राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोकतंत्र सेनानी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

वही यह अपील सौरभ जैन
जिला ग्रामीण अध्यक्ष, लोकतंत्र प्रहरी, रायपुर “मैं समस्त लोकतंत्र सेनानियों, उनके परिवारजनों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से विनम्र आग्रह करता हूँ कि 28 जून को आयोजित इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों का सम्मान बढ़ाएँ तथा नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से प्रेरित करने में सहभागी बनें।”

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles