Administrative NewsChhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले

छग गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक आधार पर व्यापक स्तर पर किया गया स्थानांतरण

रायपुर, (जयराम धीवर) 20 जुलाई : आज छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) एवं उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।छत्तीसगढ़ पुलिस

ज्ञात हो कि गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों, पुलिस मुख्यालय, पीटीएस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की विभिन्न वाहिनियों तथा रायपुर नगर पुलिस सहित अन्य इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना बताया गया है।छत्तीसगढ़ पुलिस

छत्तीसगढ़ पुलिसछत्तीसगढ़ पुलिसछत्तीसगढ़ पुलिसछत्तीसगढ़ पुलिसछत्तीसगढ़ पुलिसअवगत हो कि आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। कई अधिकारियों को जिला स्तर से पुलिस मुख्यालय, सशस्त्र बल, पीटीएस, यातायात, विशेष शाखा तथा अन्य इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है।

बता दे कि इस प्रमुख तबादलों में पुलिस मुख्यालय, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर, कबीरधाम, बालोद, बलौदाबाजार, महासमुंद, कोरिया, बेमेतरा, नारायणपुर और अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।छत्तीसगढ़ पुलिस

गौरतलब हो कि गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles