Administrative NewsChhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बडा प्रशासनिक फेरबदल 14 श्रम अधिकारियों का हुआ तबादला

बडी बात श्रम विभाग के 3 अधिकारियों को दिया गया अतिरिक्त जिलों का भी प्रभार

रायपुर, 30 जून 2026 : बडी प्रशासनिक फेरबदल मे छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रदेश के 14 श्रम अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। श्रम विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।छत्तीसगढ़

ज्ञात हो कि मिली जानकारी के अनुसार आदेश के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ श्रम अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। वहीं तीन अधिकारियों को अतिरिक्त जिलों का प्रभार भी सौंपा गया है, ताकि प्रशासनिक कार्यों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

गौरतलब हो कि जाने किनका, कहां हुआ प्रमुख तबादले। मसलन :
नितेश विश्वकर्मा को अंबिकापुर से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, कोरबा भेजा गया।
अभिषेक ठाकुर को मुंगेली से सरगुजा स्थानांतरित किया गया।
एलन मिंज को सूरजपुर से बलरामपुर भेजा गया।
शौभिक काजी को बेमेतरा से कोंडागांव पदस्थ किया गया।
ओम व्यास नेताम को बीजापुर से बलौदा बाजार भेजा गया।
समीर मिश्रा को जांजगीर-चांपा से राजनांदगांव भेजा गया।
आजाद सिंह गोपी को कोंडागांव से जांजगीर-चांपा भेजा गया।
भूपेन्द्र सिंह चंद्रवंशी को बलरामपुर से कबीरधाम स्थानांतरित किया गया।
मीनी पायल शर्मा को श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, दुर्ग भेजा गया।
इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
अभिषेक ठाकुर को श्रम पदाधिकारी, सरगुजा के साथ अंबिकापुर कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
आदेश के अनुसार कुल 3 अधिकारियों को अतिरिक्त जिलों का दायित्व सौंपा गया है।
श्रम विभाग का कहना है कि यह तबादला आदेश प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles