Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ब्रेकिंग : पत्थलगांव थाना परिसर में पत्रकार से मारपीट का आरोप, पुलिस और प्रशासन पर उठे सवाल

पत्थलगांव/जशपुर :छत्तीसगढ़ के
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना परिसर में पत्रकार अमित पांडेय के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर विवाद गहरा गया है। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिसमे
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भूमि विवाद और कथित भू-माफियाओं से जुड़ी खबरों के प्रकाशन के बाद पत्रकार को निशाना बनाया गया।पुलिस

ज्ञात हो कि इस संबंध में उनका दावा है कि थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट हुई। जबकि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया।
मामले में एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और पुलिस प्रशासन की ओर से विस्तृत बयान सामने आना बाकी है।

गौरतलब हो कि उक्त घटना के बाद पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, विपक्ष की निष्क्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वही इस मामले में फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles