Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

रायपुर में 28 जून को दानवीर भामा शाह जयंती एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन

रायपुर : 28 जून दिन रविवार को दानवीर भामाशाह जयंती एवँ सम्मान समारोह का आयोजन तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। जो कि 11 बजे से प्रारंभ होगा। दानवीर भामा शाह

बता दे कि इस कार्यक्रम के संयोजक श्री नारायण लाल साहू ने बताया कि परम पवित्र तैलिक वंशीय साहू समाज के दानदाताओं का सम्मान दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। जिसमे मुख्यरूप से जिनका सम्मान किया जाना है। उन्मे डॉ सोमनाथ साहू छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एक्स रे चिकित्सक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, स्व मेघराज साहू जिला अध्यक्ष को मृत्यु उपरांत , स्व अजय कुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष को मृत्यु उपरांत, श्री टेमन सिंह साहू बोर्झरा वाले आदि को दानवीर भामा शाह सम्मान से सम्मानित किया जाना है।

वही इसके अतिरिक्त पर्यावरन संरक्षा, जल बचाव और वृक्ष लगाओ अभियान के लिए श्री के पी साहू वरिष्ठ समाज सेवक, समाज सेवा हेतु श्री रामलखन साहू के अतिरिक्त समाज हित मे काम करने वाले वरिष्ठ समाज सेवियो का भामा शाह सेवा सम्मान किया जायेगा । इसके आलावा इस कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉ, वरिष्ठ इंजि, वरिष्ठ प्रो के साथ साथ छ ग राज्य के सामाजिक विचारक, चिंतक आदि को भी सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि इस अवसर पर दानवीर भामा शाह के जीवन दर्शन पर ब्याख्यान, होगा। सामाजिक कार्यो को गति प्रदान करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित है। अत: समाज के लोगों से विनम्र निवेदन किया गया है। इसमे समाज सेवा कार्यों में व्यस्त व मस्त सभी सम्मानित साथियों को अपील के साथ यह जानकारी संयोजक
नारायण लाल साहू
मो 9009190075 के द्वारा दिया गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles