Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

समाज सेवी महेंद्र साहू का 44 वां जन्मदिन नवीन अग्रवाल,मनहरे, चंद्रकला , स्वाति, शैलेस व समर्थकों के उपस्थिति मे मना

महेंद्र साहू ने अपने 44 वे जन्मदिन पर गरीबो, मरीजो मे बांटे फल बच्चों संघ केक काट दिया मीशाल

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के बहुप्रतिष्ठित व सुप्रसिद्ध समाजसेवी जिला पंचायत क्षेत्र सदस्या, महिला एवं बाल विकास विभाग के सभापति श्रीमती शैल साहू जी की प्रतिनिधि महेंद्र साहू का 30 जून को 44 वां जन्मदिन बडे ही सेवाभाव व संगठनात्मक रूप से एवं हर्षोल्लास के साथ नगर के कोहका रोड एक मैरिज पैलेश मे मनाया गया । जहां समाजसेवी महेंद्र साहू को आमोखास, जनप्रतिनिधियों,ईष्ट मित्रों, परिवारजनो, कर्मचारियों, ग्रामीणों, राजनीतिक दलों व समाजजनों द्वारा बधाईयाँ देने के लिए ताता लगा रहा।इस अवसर पर कार्यक्रम में सामुहिक स्वरूची सात्विक भोज का भी आयोजन किया गया था।
तिल्दा नेवरा

गौरतलब हो कि इस अवसर पर समाजसेवा मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले महेन्द्र कुमार साहू जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जी खरोरा, जनपद अध्यक्ष मनहरे जी, जिलापंचायत सदस्या स्वाति वर्मा, तिल्दा-नेवरा नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा जी एवं पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, ब्लाक कांग्रेस तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष अजितेश शर्मा, वही पूर्व तहसील साहू संघ तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष व समाजसेवी राजेन्द्र कुमार साहू , किरना परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष व आदित्य विद्या मंदिर स्कूल बैकुंठ के संचालक पवन साहू , राम लाल साहू, साहू समाज लखना परिक्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार साहू,तखत राम साहू, उपाध्यक्ष, मुकेश साहू, रोम लाल साहू, तहसील साहू संघ के चिकित्सा प्रकोष्ठ से डा. लक्ष्मण प्रसाद साहू, डा. चितेश्वर साहू, तुलसी जनपद नर्सिंग वर्मा, कुंदरू सरपंच यंशवंत वर्मा, पूर्व जनपद किरना डा. चिमन साहू, प्रतिनिधि महेंद्र जेठी, के आलावा भारी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
तिल्दा नेवरा

बता दे कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति शैल साहू जी के पतिदेव व प्रतिनिधि समाजसेवी महेंद्र साहू जी के द्वारा अपने 44 वे जन्मदिन पर गरीब बच्चों व ग्रामीणों के बीच केक काटकर खुशियां बांटे। तो वही हास्पिटल मे जाकर मरीजों व जरूरतमंदों को फल वितरित कर सभी का आशिर्वाद लिए । इस प्रकार से महेंद्र साहू अपने जन्मदिन को समाजसेवा के साथ यादगार बनाये।

ज्ञात हो कि शैल महेंद्र साहू जी के द्वारा लगातार समाजसेवी एवं अंचल के ग्रामीणों के सुख दुख में साथ देने मे अग्रणी भूमिका अदा कर रहे हैं। जिसके तहत जिस घर लडकी पैदा होती है या जिस घर शोक का कार्य होता है। और यदि महेंद्र साहू को किसी भी प्रकार से सूचना पहुंचती है। तो वह सहयोग स्वरूप 1101/- प्रदान करते आ रहे हैं। वही इसके आलावा जहां भी रामायण, भागवत, क्रिकेट या अन्य धार्मिक, सांस्कृतिक, आयोजित होता है। वहां भी उनके द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान करता है। इतना ही नहीं जो अपने बेटी की विवाह कराने मे सक्षम नहीं है। उनका आदर्श विवाह कराने के लिए भी संकल्पित है। इसी सेवा भाव के कारण ही शैल महेंद्र साहू जन जन के प्रिय बने हुए हैं।
तिल्दा नेवरा

अवगत हो कि महेंद्र साहू जी ने अपने 44 वे जन्मदिन पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मै आज जो कुछ भी हुं। वह सब आप सभी के अपार प्रेम, सहयोग, मार्गदर्शन व सेवा का ही परिणाम है। इस अवसर पर मै आप सभी को प्रणाम करते हुए। सबका धन्यवाद व आभार व्यक्त कर्ता हूं, कहां ।सभी यह अपील भी किया कि आगे भी आप सभी का सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहे। जिसमे हम समाजसेवा को निरंतर जारी रख सके।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles