Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

साहू समाज द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती पर समाज के दानदाताओं का किया गया सम्मान

राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में गरिमामय उपस्थिति मे आयोजन हुआ संपन्न

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में आज दानवीर भामाशाह जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में परम पवित्र तैलिक वंशीय साहू समाज के दानदाताओं एवं समाजसेवियों को “दानवीर भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया गया। दानवीर भामाशाह

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के छायाचित्र पर माल्यार्पण, चंदन-गुलाल अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने दानवीर भामाशाह के त्याग, दानशीलता और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। दानवीर भामाशाह

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नारायण लाल साहू, यशवंत दीवान, एन.आर. साहू, इंजीनियर नारायण साहू, वरिष्ठ समाजसेवी हनुमंत साहू एवं आनंद राम साहू ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन योगिता साहू एवं पंडित घनश्याम साहू ने किया।
समारोह में राहुल गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं पुष्पा देवी साहू (प्रदेश अध्यक्ष) की उपस्थिति में सामाजिक जनों ने समाजहित एवं संगठन सशक्तिकरण की शपथ ग्रहण की। वही शपथ का अभिलेख जागृत कुमार साहू ने पढ़कर सुनाया। दानवीर भामाशाह

कार्यक्रम के अंत में महेंद्र सिंह सारवा ने आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान टेमन सिंह साहू, स्वर्गीय अजय साहू एवं स्वर्गीय मेघराज साहू को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं रामलखन साहू, योगीराज साहू, लालाराम साहू, मोहनलाल साहू, प्रेमलाल साहू एवं राजेश कुमार को समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पूनम कुमार साहू को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा श्रीमती पुष्पा साहू को हरियाली अभियान के अंतर्गत पौधारोपण में विशेष योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
लगभग 200 से अधिक समाजजनों की उपस्थिति में आयोजित यह समारोह सामाजिक एकता, सेवा और सम्मान की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles