अल्ट्राटेक बैकुंठ मे घटपूजा के साथ 106 जोत जवारा की हुई स्थापना : सुबह शाम होगी नौ रूपों की पुजा

Rajendra Sahu
2 Min Read

तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ मे पीछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां के श्रीहनुमान मंदिर में स्थीत शीतला माता मे 106 जोत जवारा का स्थापना। घटपूजा कर भक्तो के सौजन्य से किया गया। जिसमे विशेष रूप से फंक्शनल हैड टेक्निकल सौरभ भाजपाई जी सपत्नीक, फंक्शनल हैड देवाशीष राय चौधरी जी सपत्नीक उपस्थित हो। घटपूजा कर मुख्य जोत को प्रज्वलित किये।

IMG20240409120229
oplus_2

बता दे कि यहां पिछले दो सालों से चैत्र नवरात्रि पर जोत जवारा स्थापना किया जा रहा है। उसी तारतम्य मे इस वर्ष भी भक्तों के सहयोग व प्रबंधन के सौजन्य से इस चैत्र नवरात्रि पर भी जोत जवारा का स्थापना किया गया। जिसमे इस बार 106 जोत जलाये गये हैं।इस अवसर पर यहां अधिकारियों कर्मचारियों व महिलाओं की श्रद्धामयी उपस्थिति रही।

IMG 20240409 WA0042
IMG 20240409 WA0043
IMG 20240409 WA0065

ज्ञात हो कि यहां प्रत्येक दिन सुबह शाम माता की नौ रूपों की पूजा अर्चना किया जायेगा ।जिसमे हर दिन अलग अलग विभागों के द्वारा यह पूजन किया जायेगा। वही माता की सेवाएं भी जस गीत के साथ स्थानीय मंडली के द्वारा किया जायेगा। इस प्रकार इस चैत्र नवरात्रि पर भी यहां भक्तीमय वातावरण के साथ त्योहार जैसा वातावरण निर्मित होरहा है। लोग यहां दर्शन करने आस पास के क्षेत्रों से आने लगे हैं। यहा के मंदिर परिसर रंगो से मनमोहक सुसज्जित होरहे है। इस लिए यहां पर शेल्फी जोन भी बना हुआ है।

IMG20240409112554
oplus_2
IMG 20240409 WA0040
IMG 20240409 WA0066
IMG 20240409 WA0014
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *