Chhattisgarh NewsPolitical News

कोरिया पुलिस-प्रशासन की बडी पहल मेडिकल व ऑनलाइन एजेंसियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश

कोरिया : 

छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाओं की रोकथाम एवं साइबर अपराध नियंत्रण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के निर्देशानुसार आज 23 अगस्त को रक्षित केंद्र कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के प्रमुख मेडिकल स्टोर प्रभारियों एवं ऑनलाइन शॉपिंग एजेंसियों के स्थानीय जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

 

गौरतलब हो कि इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य जिले में अवैध नशीली दवाओं एवं इंजेक्शन की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा संबंधित जिम्मेदार संस्थानों को उनकी सामाजिक और कानूनी जवाबदेही से अवगत कराना था। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श एवं पर्ची के किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा अथवा इंजेक्शन की बिक्री को अपराध की श्रेणी में मानते हुए कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही, मेडिकल प्रभारियों को इस बात की जिम्मेदारी भी सौंपी गई कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में ग्राहकों का समुचित रजिस्टर संधारित करें तथा संदेहास्पद लेन-देन की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएँ।

 

ज्ञात हो कि इस बैठक में ऑनलाइन शॉपिंग एजेंसियों के प्रभारियों को विशेष रूप से यह अवगत कराया गया कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली सभी दवाओं एवं इंजेक्शनों की गहन जाँच करें, और किसी भी प्रकार की अवैध या प्रतिबंधित दवा की बिक्री न होने पाए।

यदि इस प्रकार की कोई गतिविधि पाई जाती है, तो उसके लिए एजेंसी स्वयं जिम्मेदार मानी जाएगी और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज में बढ़ते नशे का दुष्प्रभाव न केवल युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को भी प्रभावित करता है।

अतः प्रत्येक मेडिकल व्यवसायी एवं ऑनलाइन सेवा प्रदाता को समाज और राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस अवसर पर उपस्थित संबंधित प्रभारियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और भविष्य में इस दिशा में सतत प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

बता दे कि इस बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, अतः बैंकिंग लेन-देन में सावधानी बरतना, अनजान लिंक या कॉल का उत्तर न देना और संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देना आवश्यक है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने पर बल देते हुए यह बताया गया कि हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि जिले की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस प्रशासन सदैव जनता के सहयोग से अपराध पर नियंत्रण करने और समाज को सुरक्षित व स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।कोरिया

इस प्रकार यह बैठक न केवल अवैध नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में सार्थक पहल सिद्ध हुई, बल्कि समाज को अपराध मुक्त और जागरूक बनाने का एक मजबूत संदेश भी प्रदान किया।

कोरिया
कोरिया

 

यहा के महत्वपूर्ण इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर श्री राजेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्री श्यामलाल मधुकर, ड्रग इस्पेक्टर श्री विकास लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ आयुष जायसवाल, थाना प्रभारी बैकुंठपुर, यातायात प्रभारी समेत मेडिकल दवाई दुकानों एवं ऑनलाइन शॉपिंग एजेंसियों के संस्थागत प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Click here

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles