Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

रायपुर 14 नवम्बर 2026 :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व हमारे जीवन में प्रेम, उत्साह, सद्भाव और नई आशाओं का संचार करता है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

IMG 20261114 WA0014 - IMG 20261114 WA0014

मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान है। हमारे तीज-त्योहार और परंपराएँ सामाजिक एकता तथा सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की पुनः शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply