Chhattisgarh NewsEntertainment News

मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ का प्रथम भव्य आयोजन रायपुर में संपन्न

रायपुर, 24 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते कल मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ का शांति नगर रायपुर के विमतारा सभा भवन में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ ।

बता दे कि इस कार्यक्रम में साहू समाज के गौरव उचच पदो पर आशिन अधिकारियों, डाक्टरों, के आलावा राज्य के सभी जिलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभाओं को आमंत्रित किया गया था ।जिसमे इस कार्यक्रम की विशालता को दृष्टिगत रखते हुए 2 चरणों में विभाजित किया गया था । जिसमे प्रथम चरण का कार्यक्रम पूर्वाह्न 10.30 बजे प्रारंभ हुआ ।जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं व्यवसाई श्री अशोक साहू थे । वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व श्री रामकृष्ण साहू IPS पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, सुश्री निधि साहू अपर कलेक्टर एवं उपसचिव राजभवन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू, अखिल भारतीय साहू महासभा नई दिल्ली के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा दिनेश साहू, बिलासपुर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. के. के. साव आदि रहे। अध्यक्षता बिलासपुर उच्च न्यायालय के एडवोकेट श्री लवकुश साहू द्वारा की गई ।

अवगत हो कि अगले चरण में समिति के संरक्षक, आजीवन, संस्थापक एवं साधारण सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र एवं विशिष्ट दानदाताओं को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में अध्यक्षीय प्रतिवेदन समिति के अध्यक्ष श्री टी. आर.साहू तथा कार्यक्रम विवरण संयोजक श्री दिनेश कुमार साहू से. नि. आईएफएस द्वारा प्रस्तुत किया गया । अतिथियों द्वारा समाज के विभिन्न घटकों की एकजुटता के महत्व को प्रतिपादित करते हुए। सभी क्षेत्रों के प्रतिभाओं को सहयोग एवं सम्मानित करने का आव्हान किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू द्वारा स्कूली शिक्षा से लेकर आईपीएस बनने तक के सफर का रोचक वृतांत सुनाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । अतिथियों द्वारा स्मारिका ” छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान स्वर्णिम प्रतिभा – समाज का गौरव ” का विमोचन किया गया ।

ज्ञात हो कि भोजन अवकाश उपरांत कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ जिसके मुख्य अतिथि दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री सत्य नारायण राठौर आईएएस, विशिष्ट अतिथि सर्व श्री इंजीनियर सतीश गजपाल कार्यकारी निदेशक विद्युत मंडल, श्री धनंजय राठौर संयुक्त संचालक जनसंपर्क, डॉ किरण गजपाल प्राचार्य महिला महाविद्यालय, इंजीनियर नारायण साहू से नि. उप महाप्रबंधक भेल, श्री अनंत राम साहू स्टेट हेड हरिभूमि समाचार पत्र, डॉ. युवराज गजपाल प्रोफेसर कनाडा, डॉ. श्रीमती मृदु साहू एनआईटी रायपुर थे तथा अध्यक्षता समाजसेवी श्री कमल कांत साहू द्वारा की गई ।वही अतिथियों की आसंदी से विद्यार्थियों एवं पालकों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र के विभिन्न विषयों में सफलता के टिप्स दिए गए । कनाडा से आए प्रवासी भारतीय प्रो युवराज गजपाल द्वारा छत्तीसगढ़ी में सभा को संबोधित किया गया ।

रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्तर के 22 प्रतिभावान विद्यार्थियों शीतल साहू भनपुरी रायपुर , कुंती साव रायगढ़ , भावना साहू बलौदाबाजार , नोहर साहू परसदा , दुर्गा साहू नीनवा , रीना साहू , सुमीत साहू भिलाई , मोनिका साहू जशपुर , एवं अन्य को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा के लिए 3.75 लाख रु के चेक प्रदान किए गए तथा 10 वीं, 12 वीं, नीट, जेईई की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 162 विद्यार्थियों निहारिका साहू बलौदा बाजार , मुक्ति साहू , तृष्टि साहू , तरुण साहू , रुचिका साहू , नेहा साहू , तेज प्रताप साहू , मैश साहू आरंग , अक्षांश साहू बिलासपुर , एवं अन्य को मेडल से सम्मानित किया गया ।इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में सामाजिक योगदान करने वाले पत्रकारों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
आयोजन समिति द्वारा लगभग 250 लोगों की बैठक एवं भोजन व्यवस्था की गई थी। लेकिन 500 से अधिक लोगों की जबरदस्त उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर दिया है । कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही कि समिति से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया लोगों में दिखी और चर्चित भी रहा ।

गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम की सफल बनाने में जिनका अहम भूमिका रहा है।उन्मे श्री बी.सी.साहू सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर रायपुर, श्री एन. आर. साहू सेवानिवृत्त संयुक्त कलेक्टर रायपुर, श्री घना राम साहू सेवा निवृत्त सह प्राध्यापक रायपुर , डॉ. वीणा साहू भाटापारा, डॉ. बेद लाल साहू रायपुर, श्री अनिल साव , श्रीमती भारती साहू कोपरा गरियाबंद, श्री नारायण लाल साहू रायपुर, श्री रामकृष्ण साहू बिलासपुर, श्री रामकुमार साहू बिलासपुर, श्री भंवर सिंह साहू भाटापारा, श्री तुमन चंद साहू धमतरी, सूबेदार श्री गज मोहन साहू रायपुर, श्री गोवर्धन साहू रायपुर, श्री धनंजय साहू बिलासपुर, श्री नारायण साहू दंतेवाड़ा ,श्री नागेंद्र गुप्ता अंबिकापुर , श्री थानेश्वर साहू भिलाई , इंजीनियर संत राम साहू समाज रत्न , श्री भिखू राम साहू बेमेतरा , श्री मुरारी लाल साव कुम्हारी , श्रीमती जयंती साहू भिलाई , श्रीमती सुनीता साहू गरियाबंद ,देव लाल साहू , संजीव कुमार साहू , का विशेष योगदान रहा । राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभाओं से संपर्क करने जिलावार प्रभारी समन्वयक बनाए गए थे। जिनकी भूमिका प्रशंसनीय थी ।मां कर्मा

इस अवसर पर प्रथम पाली में कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार साहू बनारी जांजगीर और श्रीमती भारती साहू कवर्धा तथा द्वितीय पाली में डॉ. श्रीमती सरिता साहू भिलाई एवं श्री ओम प्रकाश साहू अंकुर द्वारा की गई।
प्रथम पाली के अंत में श्री नारायण लाल साहू एवं द्वितीय पाली के अंत में श्री अनिल साव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
समिति का आगामी सार्वजनिक कार्यक्रम आगामी वर्ष के जनवरी फरवरी माह में करने की घोषणा की गई हैं । यह जानकारी मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ के सचिव डॉ. बेद लाल साहू द्वारा दी गई।मां कर्मा

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles