Chhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : फिर पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग उठी छत्तीसगढ़ में हुआ प्रस्ताव वर्चुअल बैठक मे

रायपुर, 25 अगस्त 2025 : आज छत्तीसगढ़ मे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ की ऑनलाइन मीटिंग आहूत की गईं। जिसमे प्रदेश के समस्त जिलो से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
जिसमे पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग को लेकर संगठन ने अपनी बैठक की शुरुआत कीये। इस वर्चुअल बैठक में सभी पत्रकारों ने अपनी स्वतंत्र विचार व सुझाव रखे। जिसमे सर्व समत्ती से निणर्य लिया गया। जिसमे आने वाले सितंबर माह में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में इस पर चर्चा की जाएगी ओर सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। की पत्रकार सुरक्षा क़ानून प्रदेश में लागु करें। अन्यथा आने वाले विधानसभा सत्र में प्रदेश के पत्रकार राजधानी में विधानसभा का घेराव करने पर बाध्य होगा।

बता दे कि इस पत्रकार सुरक्षा समिति की ऑनलाइन मीटिंग में राष्ट्रीय अधिवेशन को दो सेशन में किया जाने का निणर्य लिया गया है। जिसमे प्रथम अधिवेशन जो प्रथम भाग का होगा। उसमे पत्रकारों की कार्यशाला के साथ पत्रकार सुरक्षा क़ानून पर बात होंगी। ओर दूसरे भाग में जो पत्रकारीता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है या पत्रकार हित में आंदोलन किया है। उन सभी का सम्मान भी किया जायेगा। वही इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार छत्तीसगढ़ में होने वाले अधिवेशन में शामिल होंगे। जिसमे गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार,राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश,उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तराखंड,हरियाणा, पंजाब कर्नाटक, आंध्रप्रदेश,गोवा, मुंबई, पश्चिम बंगाल,आदि राज्यों से पत्रकार इस अधिवेशन में भाग लेंगे।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार जी भी इस ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हुए छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने पर जोर दिया सभी राष्ट्रीय सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को आश्वासन भी दिया पुरे देश के पत्रकार उनके साथ खडे है ओर होने वाले अधिवेशन में उनकी मांग को छत्तीसगढ़ की सरकार तक पहुंचाने वो जरूर शामिल होंगे।पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग

इस ऑनलाइन मीटिंग में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी जिसमे पुष्पा रोकडे बहन, राकेश ताम्बोली, राजेश सोनी,राजा खान, नवरतन शर्मा, सुरजीत सिंह रैना, नरेश चौहान, कृष्णा गंजीर, दीपक, कृष्णा महिलांगे, दिनेश जोहले,नारायण बाइन,रामेश्वर वैष्णव, जावेद खान, कैलाश आचार्य,मनीष,प्रशांत,कौशलेन्द्र यादव,डी पी गोस्वामी, अरुण,नितिन रोकडे, प्रवीण निशी, सुशील बखला,नाहिदा कुरैशी, रवि शुक्ला, संजय शर्मा, अरविन्द शर्मा, दीपक साहू, अरुण शेंडे, गोपाल शर्मा, आदि सदस्य शामिल हुए.

 

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles