Chhattisgarh NewsCrime News

राजधानी में 28 किलो गांजा के साथ 2अंतर्राज्यीय तस्करों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर 3 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के साथ मे एक तरफ राजधानी को नशा मुक्त करने को लेकर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वही आरपीएफ भी अब कमर कस ली है, रायपुर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल की टीम लगातार नशे के खिलाफ ट्रेनों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही साथ स्टेशन पर भी सतर्कता बरतते हुए संदिग्धों से पूछताछ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करों के पास से 28 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

img 20250903 wa00051861291127424634529 - img 20250903 wa00051861291127424634529

सूत्रों के अनुसार जब से राजधानी रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने प्रभार संभाला है। उनकी कार्यकुशलता उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम बनाकर लगातार स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ आए दिन आकस्मिक निरीक्षण,चेकिंग अभियान चलाकर स्टेशन की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते देखें जा सकतें हैं। इस अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ने में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की मुख्य भूमिका रही।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles