Chhattisgarh NewsCrime News

स्वास्थ्य विभाग फर्जी आदेश से हिला  संविदा स्वास्थ्यकर्मी का बडा कारनामा का हुआ पर्दाफाश

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जिसमे यहां एक संविदा ग्रामीण चिकित्सा सहायक ने जाली ट्रांसफर आदेश तैयार कर अपनी पदस्थापना बदलवा ली और विभाग से कार्यमुक्ति भी हासिल कर ली। हैरानी की बात यह है कि विभाग ने बिना किसी सत्यापन के इस आदेश को मान्य कर लिया।

बता दे कि बीते 19 अगस्त 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जतरी में पदस्थ रामसेवक साहू (40 वर्ष) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) रायगढ़ के कार्यालय पहुंचा। उसने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ का एक कथित आदेश प्रस्तुत किया, जिसमें उसका स्थानांतरण रायगढ़ जिले के जतरी से कोरबा जिले के छुरीकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दर्शाया गया था। आदेश को वास्तविक मानते हुए विभाग ने उसी दिन उसे कार्यमुक्त कर दिया और नई पदस्थापना पर रिपोर्ट करने का निर्देश जारी कर दिया।

ज्ञात हो कि यह फर्जीवाड़ा ज्यादा दिन तक छुपा नहीं रह सका। 4 सितंबर 2025 को CMHO डॉ. अनिल कुमार जगत को रायपुर स्थित राज्य कार्यालय से सूचना मिली कि रामसेवक साहू का कोई ट्रांसफर आदेश जारी ही नहीं हुआ है। तत्काल जांच की गई और यह स्पष्ट हो गया कि प्रस्तुत आदेश फर्जी था। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। डॉ. जगत ने तत्काल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रामसेवक साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 336(3) और 338 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ए.के. देवांगन को सौंपी गई है। FIR में साफ उल्लेख है कि आरोपी ने कुटरचित आदेश तैयार कर विभाग को गुमराह किया और धोखाधड़ी की।

गौरतलब हो कि यह प्रकरण अब कई गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर विभागीय स्तर पर दस्तावेजों की जांच इतनी सतही क्यों रही? क्या आरोपी ने अकेले यह फर्जीवाड़ा किया या विभाग के भीतर भी किसी की मिलीभगत रही? यदि एक संविदा कर्मचारी इतने बड़े स्तर पर फर्जी आदेश तैयार कर सकता है तो क्या पूरा सिस्टम ऐसे फर्जीवाड़ों के लिए खुला पड़ा है? जनता के लिए यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे गांव-गांव तक पहुंचती हैं। नियुक्ति और पदस्थापना में यदि इस तरह की धांधली होगी, तो इसका सीधा असर मरीजों की चिकित्सा सुविधाओं पर पड़ेगा। ऐसे फर्जीवाड़े न केवल विभाग की साख को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि लोगों की जान तक खतरे में डाल सकते हैं।

img 20250905 wa00006226721895647532708 - img 20250905 wa00006226721895647532708

रायगढ़ का यह मामला केवल एक कर्मचारी की करतूत नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र की कमजोरियों का आईना है। अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि दोषी केवल रामसेवक साहू है या फिर विभागीय स्तर पर भी कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles