Chhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : चौथी बार रिटायर अधिकारी को संविदा पर नियुक्ति नियमों की अनदेखी से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ नाराज़

रायपुर, 6 अगस्त 2025 : प्रशासनिक जगत मे कही न कही अनियमितता व मनमानी का मामला समय समय पर आता रहा है। उसी क्रम में फिर छत्तीसगढ़ में संविदा नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ (CASA) ने जिलों में संविदा अपर कलेक्टर नियुक्ति को खत्म करने की मांग की है। वहीं बेमेतरा जिले में हाल ही में हुए कार्यविभाजन ने इस विवाद को और गहरा दिया है।

संविदा अधिकारी को दिया वित्त व राजस्व कोर्ट का प्रभार जिला कलेक्टर द्वारा :

बता दे कि 1 सितम्बर को जारी आदेश में बेमेतरा कलेक्टर ने कार्यविभाजन किया। यह आदेश जैसे ही राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में पहुँचा, तो चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। आदेश में एक चौंकाने वाली बात यह रही कि एक संविदा अधिकारी को न केवल जिले के प्रमुख वित्तीय विभागों का प्रभार दिया गया बल्कि राजस्व न्यायालय का कार्य भी सौंप दिया गया। नियमों के अनुसार यह जिम्मेदारी केवल नियमित अधिकारियों को दी जानी चाहिए, लेकिन संविदा नियुक्त अधिकारी को यह प्रभार देकर कलेक्टर ने विवाद खड़ा कर दिया।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मे संविधान और नियमों की अनदेखी पर उठ रहा सवाल :

ज्ञात हो कि संविधान और सेवा नियमों में यह स्पष्ट है कि सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति केवल अपवादस्वरूप और सीमित अवधि के लिए दी जा सकती है। लेकिन सूत्रों का दावा है कि एक रिटायर राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी को चौथी बार संविदा पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। इसमें जिला कलेक्टर, एक वरिष्ठ मंत्री और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) सचिव की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

अब यह मामला CMO तक पहुँची संविदा नियुक्ति की फाइल:

जानकार सूत्रों के अनुसार, संविदा नियुक्ति की यह फाइल अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पहुँचा दी गई है। सूत्रों का कहना है कि फाइल पर “सुशासन बाबू” के निर्णय का इंतजार है। CASA का विरोध, लेकिन फाइल आगे बढ़ी है या नहीं यह अब सस्पेंस है। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ ने इस पूरे मामले का विरोध करते हुए GAD सचिव को पत्र लिखा। लेकिन सूत्र बताते हैं कि विवादित संविदा अधिकारी ने बंद कमरे में सचिव से मुलाकात की, और उसके बाद संघ के पत्र को दरकिनार कर दिया गया। संघ अब भी नाराज़ है और मानता है कि यह नियुक्ति न केवल नियम विरुद्ध है, बल्कि नियमित अधिकारियों के अधिकारों का हनन है।

img 20250906 wa00096028874305019774999 - img 20250906 wa00096028874305019774999
img 20250906 wa00105605091111563426980 - img 20250906 wa00105605091111563426980
img 20250906 wa00086688306788656805992 - img 20250906 wa00086688306788656805992
img 20250906 wa00075794748949848724652 - img 20250906 wa00075794748949848724652
img 20250906 wa00115206454846293005904 - img 20250906 wa00115206454846293005904
img 20250906 wa00025366868299924825574 - img 20250906 wa00025366868299924825574

सूत्रों का दावा है कि संविदा नियुक्ति अब “करोड़ों का खेल” बन चुकी है। बेमेतरा के कार्यविभाजन को देखें तो स्पष्ट प्रतीत होता है कि जिले में यह अधिकारी महज प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए नहीं, बल्कि “वसूली अधिकारी” की भूमिका में नियुक्त किए गए हैं। जिले में वर्तमान में दो ADM (अपर कलेक्टर) पदस्थ हैं, जिनका भविष्य प्रशासनिक सेवा में है, लेकिन उन्हें दरकिनार कर संविदा अधिकारी को सबसे शक्तिशाली विभाग सौंप दिया गया।अब सवाल यह है कि

img 20250906 wa00055381281090019905353 - img 20250906 wa00055381281090019905353
img 20250906 wa00067388816686557437377 - img 20250906 wa00067388816686557437377
img 20250906 wa00032109347296866392726 - img 20250906 wa00032109347296866392726
img 20250906 wa0004859257124905505671 - img 20250906 wa0004859257124905505671
img 20250906 wa00195838056856967378193 - img 20250906 wa00195838056856967378193
img 20250906 wa00141088329877778063133 - img 20250906 wa00141088329877778063133
  • जब पर्याप्त संख्या में नियमित अधिकारी मौजूद हैं, तो संविदा नियुक्तियों की जरूरत क्यों?
  • क्या संविदा नियुक्ति केवल “वसूली” और “राजनीतिक संरक्षण” का माध्यम बन चुकी है?
  • मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर क्या फैसला करेगा?

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ की नाराज़गी और बेमेतरा का मामला अब संविदा नियुक्तियों की पारदर्शिता और वैधता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पर प्रशासन के द्वारा किया गया कार्य नियमो के साथ ही किया गया होगा। अयसा भी माना जा रहा है। फिर भी यह जांच का विषय है।

img 20250906 wa00134659283802569192678 - img 20250906 wa00134659283802569192678
img 20250906 wa00187460453564465154627 - img 20250906 wa00187460453564465154627
img 20250906 wa00174846201162958223082 - img 20250906 wa00174846201162958223082
img 20250906 wa00168626559601429631041 - img 20250906 wa00168626559601429631041
img 20250906 wa0012386724457187673042 - img 20250906 wa0012386724457187673042
img 20250906 wa00104603177471256991334 - img 20250906 wa00104603177471256991334
img 20250906 wa00154581763614043539468 - img 20250906 wa00154581763614043539468

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles