Chhattisgarh NewsEducational News

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग मे भर्ती, व्यापम पैरामेडिकल के अभ्यर्थियों के लिए बडी खुशखबरी

रायपुर, 12 सितंबर 2025 : कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर व्यापम भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19. अटल नगर, रायपुर (छ.ग.)-492002 Phone No.- 0771-2972780, Website- vyapamcg.cgstate.gov.in द्वारा बडी भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ स्वस्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित जारी किया गया है। जो कि पैरामेडिकल के कोर्स के साथ प्रशिक्षण किये हुए महिला व पुरूष पात्र अभ्यर्थियों के लिए बडी खुशखबरी है। होरही रिक्तियों मे पूर्ति।

छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा के लिए निर्देश :

संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला पदों की भर्ती परीक्षा (HGMF25)

  1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि

12.09.2025 (शुक्रवार)

  1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

03.10.2025 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक

  1. त्रुटि सुधार

04.10.2025 से 06.10.2025, सायं 5:00 बजे तक

  1. परीक्षा की संभावित तिथि

09.11.2025 (रविवार)

  1. परीक्षा का समय

पूर्वान्ह 11:00 से 1:15 बजे तक

  1. व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि

03.11.2025 (सोमवार)

  1. परीक्षा केन्द्र

सरगुजा (अम्बिकापुर), कोरिया (बैकुण्ठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, कांकेर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव

जाने इस भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्देश :

1) अभ्यर्थियों की सुविधा की दृष्टि से व्यापम ने आवेदकों के प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) की व्यवस्था व्यापम पोर्टल पर की है। एक बार प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करने के बाद परीक्षा विशेष के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को बार-बार व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी। यह जानकारी उनके प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) से स्वमेव आ जायेगी ।
2) ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, भूतपूर्व सैनिक आदि सम्बंधी प्रमाण-पत्र व्यापम द्वारा नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी प्रमाण-पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा किया जायेगा। अभ्यर्थी द्वारा दी गई कोई भी जानकारी के लिए व्यापम जवाबदार नहीं होगा। इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व अभ्यर्थी का स्वयं का होगा। आवेदन से सम्बंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें ।
3) अभ्यर्थी द्वारा आवेदन भरने में यदि कोई त्रुटि हुई हो तो, उसे सुधारने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के पश्चात 03 दिवस का समय दिया गया है। इस दौरान अभ्यर्थी को त्रुटि सुधार स्वयं करना होगा ।
4) अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी द्वारा आवेदन में भरी गई जानकारी के आधार पर ही जारी किया जायेगा । किसी भी स्तर पर व्यापम द्वारा कोई सुधार नहीं किया जायेगा ।
5) ऑनलाइन आवेदन करते समय, परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन को “SUBMIT” करने हेतु अनिवार्य रूप से “SUBMIT” बटन दबाएँ ।
6) छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उसका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन का परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
7) ऑनलाइन आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक “SUBMIT” करने के बाद कृपया अभ्यर्थी इसका प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लें व अपने पास रखें ।
8) आवेदन भरने के पूर्व विभाग द्वारा जारी भर्ती नियमों को ध्यान से पढे तथा पात्र होने पर ही आवेदन करें ।
9) व्यापम के वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in में नया ऑनलाइन प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) फार्म भरने हेतु अभ्यर्थी अपना स्वयं का सामने से लिया हुआ फोटो jpg/jpeg फार्मेट में स्कैन कर कर फाइल के रूप में रखें। जिसका अधिकतम साइज 100 kb एवं न्यूनतम साइज 50 kb का हो, सेव कर रखें। (फाइल का नाम अल्फान्यूमेरिक में रखें, बीच में अंतराल तथा डॉट का प्रयोग न करें), साथ ही अभ्यर्थी अपने स्वयं के हस्ताक्षर का फोटो भी स्कैन कर कर एक अलग jpg/.jpeg फार्मेट में फाइल के रूप में रखे। जिसका अधिकतम साइज 100 kb एवं न्यूनतम साइज 50 kb का हो, सेव कर रखें।
10) यदि कोई अभ्यर्थी दिव्यांग है, तो दिव्यांगता के प्रकार का चयन करके अपना प्रोफाइल अवश्य अपडेट करें । दिव्यांग अभ्यर्थी को अपने प्रोफाइल में जिला मेडिकल बोर्ड या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का क्रमोंक एवं जारी होने का दिनांक भी प्रविष्ट करना अनिवार्य है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles