छत्तौद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविन्द्र साहू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर जलाए दीप

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के विकासखंड तिल्दा-नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद में 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर दीप जलाने के संकल्प के तहत दीप प्रज्वलित किए गए।

ज्ञात हो कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शासकीय मिडिल स्कूल छत्तौद, हाई स्कूल छत्तौद एवं बजरंग चौक सहित विभिन्न स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता से जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वही इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री विश्वकर्मा को नमन करते हुए देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की गई।
इस अवसर पर रवीन्द्र साहू, प्रदेश भाजपा युवा कार्यसमिति सदस्य; हृदय लाल सिन्हा, महामंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा तिल्दा शहर मंडल; दिवाकर साहू, बूथ अध्यक्ष सहित दानी साहू, चैतराम, अनिल कुमार वर्मा, रामगुलाम सिन्हा, केशव सेन, नरसिंह साहू, धनेश साहू, कृष्णा साहू, संत कुमार सिन्हा एवं छत्तौद के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में शामिल लोगों को भाजपा नेता रविन्द्र कुमार साहू जी ने कहा कि दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।



