Utter pradesh news

ब्रेकिंग : 9 बच्चों की मां जी के 3 बच्चों की हो चुकी शादी वो हुई प्रेमी संग फरार

बदायूं उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक अयशी हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जीसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां शादी के 32 साल बाद नौ बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।नौ बच्चों में तीन बच्चे शादीशुदा हैं। पूरा मामला जिले के उसैहत थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पति ने पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।

बता दे कि मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला को कासगंज जिले के बहेडिया के पप्पू से इश्क हो गया।अधेड़ उम्र में दोनों का इश्क इतना परवान चढ़ गया कि साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पत्नी वापस लाने की गुहार लगाई है।पुलिस ने पत्नी को तलाश कर न्यायालय में पेश किया,जहां महिला ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही।पुलिस ने महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।

शादी के 32 साल बाद भी महिला हुई प्रेम की दिवानी :

ज्ञात हो कि महिला के शादी के 32 साल बाद इस तरह के फैसले ने सबको चौंका दिया,क्योंकि जो महिला अपने प्रेमी के साथ गई है,उसके नौ बच्चों में तीन शादीशुदा हैं,लेकिन पति बाहर मजदूरी करके परिवार चला रहा था।इसी बीच पत्नी अधेड़ उम्र में किसी और से इश्क फरमा रही थी।

आधेड उम्र में भी पति को छोड़ प्रेमी के साथ हुई महिला फरार :

अवगत हो कि पीड़ित पति का आरोप है कि उसने मेहनत मजदूरी कर चार बीघा जमीन खरीदी थी वो भी पत्नी के नाम करा दी थी।अब ऐसे में उसकी पत्नी के साथ-साथ जमीन भी चली गई और उसके बेटे की बहू के जेवर भी ले गई। एक दस वर्षीय बेटी भी अपने साथ ले गई है।अब वो पछता रहा है कि उसने जमीन खरीद कर पत्नी के नाम क्यों करा दी।

img 20250914 wa00015609273427180157889 - img 20250914 wa00015609273427180157889

महिला के तीन बच्चों की हो चुकी है शादी :

गौरतलब हो कि पति को धोखा देने वाली अधेड़ उम्र की महिला के एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं। दादी और नानी बनने के बाद इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि अब पति को अधेड़ उम्र में धोखा दे दिया।अपनी मां की करतूत पर अब बच्चे भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं,उनकी मां ने इस उम्र में ऐसा कदम उठाया है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *