Chhattisgarh NewsCrime News

BMO पर महिला नर्सों से अभद्रता का गंभीर आरोप संघ ने की हटाने की मांग नहीं तो आंदोलन

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में इन दिनों बड़ा हड़कंप मचा हुआ है। यहां पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत पर महिला नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, अमर्यादित टिप्पणियाँ और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं।

बता दे कि अब यह छोटा मामला नही है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन ने पूरे घटनाक्रम को लेकर सीएमएचओ बलरामपुर को पत्र लिखा है और डॉ. दीक्षित को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 2–3 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो नर्सिंग स्टाफ आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

यहां पहले से लगता रहा अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप :

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. दीक्षित को पहले रामानुजगंज से हटाकर वाड्रफनगर का बीएमओ बनाया गया था। उसी दौरान सीएमएचओ बलरामपुर द्वारा उनके खिलाफ जांच भी कराई गई थी। कर्मचारियों को आशंका है कि उस जांच में भी डॉ. दीक्षित दोषी पाए गए होंगे, लेकिन रिपोर्ट दबा दी गई।इस मामले पर एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में डॉ. दीक्षित का रवैया न केवल नर्सिंग स्टाफ के प्रति अपमानजनक है बल्कि महिला कर्मियों की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला भी है। आरोप है कि बीएमओ आए दिन स्टाफ पर अनुचित टिप्पणियाँ करते हैं और कामकाज में अनावश्यक दखल देकर कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान करते हैं।

यहा पहले से ही है मरीज और परिजन रहते हैं परेशान:

ज्ञात हो कि पत्र में यह भी उल्लेख है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी अव्यवस्था और डॉक्टर के बर्ताव की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार ऐसी स्थिति बनी कि नर्सिंग स्टाफ भयभीत होकर काम करता रहा, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई।

संगठन ने सरकार और प्रशासन से शिकायत कर दी है :

ज्ञात हो कि नर्सेस एसोसिएशन ने न केवल सीएमएचओ बलरामपुर बल्कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, लोक स्वास्थ्य मंत्री, संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ, संभागीय संयुक्त संचालक सहित शीर्ष अधिकारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। संगठन ने इसे नर्सों की अस्मिता और कार्यस्थल की गरिमा से जुड़ा मामला बताया है।

img 20250924 wa00934717618886092017159 - img 20250924 wa00934717618886092017159

कार्यवाही नहीं तो होगी आंदोलन बडी आंदोलन :

अवगत हो कि एसोसिएशन का कहना है कि यदि डॉ. दीक्षित को पद से नहीं हटाया गया तो नर्सिंग स्टाफ सामूहिक रूप से अस्पताल से कार्य बहिष्कार कर देगा। लेकिन अब देखने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस गंभीर मामले पर क्या रुख अपनाता है। और क्या वाकई डॉ. दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles