Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़, तिल्दा नेवरा में बाल रूप में विराजी माता दुर्गा भक्तों का लगा दर्शन को ताता

छत्तीसगढ़, तिल्दा नेवरा :

ईस समय शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा नगर में पहली बार माता रानी को बाल रूप में विराजमान किया गया है। इस अनोखे और भव्य आयोजन ने भक्तों के मन को भक्तिरस से भर दिया है। शहर में श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

बता दे कि इस वर्ष स्थानीय श्रद्धालुओं और महाकाली मंदिर के पुजारी ने मिलकर पहली बार देवी दुर्गा की बालिका स्वरूप में भव्य प्रतिमा की स्थापना कीये है ।  जिसमे बाल रूप में माता रानी की मूर्ति को विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिसमें उन्हें एक बालिका के रूप में सिंह के साथ दिखाया गया है। यहां की इस माता रानी की मुस्कान और सौम्य भाव देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि महाकाली मन्दिर के संरक्षक योगी राजानाथ (राजा वाधवा) जी ने बताया है। जिसमे उन्होंने कहा कि हमने इस वर्ष माता को बाल रूप में विराजमान करने का संकल्प लिया था। ताकि समाज में कन्या पूजन और नारी सशक्तिकरण का संदेश फैलाया जा सके।वही मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया है। हर शाम आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों भक्त हिस्सा ले रहे हैं।

img 20250929 wa00999031720583058464544 - img 20250929 wa00999031720583058464544

मां दुर्गा की बालरूप को देख श्रद्धालुओं की ये रही  प्रतिक्रिया :


एक भक्त ने कहा, आज माता रानी को इस रूप में देखकर ऐसा लगा जैसे साक्षात चंडी बालिका हमारे बीच आ गई हों।
दूसरे ने कहा, यह रूप हमें यह याद दिलाता है कि नारी बचपन से ही शक्ति स्वरूपा है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles