Chhattisgarh NewsCrime News

ख़बर का असर: होली क्रॉस की प्रचार्या पर दर्ज हुआ FIR पुलिस पर भी लगे आरोप

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के होली क्रॉस विमेन्स कॉलेज अंबिकापुर में 5 और 6 जनवरी 2024 को आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट के दौरान भारत का एक विकृत नक्शा प्रदर्शित किया गया था।जिसमें अक्साई चीन और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (POK) शामिल नहीं थे। यह तस्वीर कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 19 जनवरी 2024 को पोस्ट की गई थी। जो लगभग 19 महीनों तक वहाँ रही।

बता दे कि यह 1 सितंबर 2025 को महाविद्यालय द्वारा अपनी गतिविधियों की नई तस्वीरें अपलोड करने पर उक्त विवादित नक्शा पुनः लोगों की नज़र में आया। इसके बाद भाजपा नेता कैलाश मिश्रा ने थाना गांधी नगर में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।इस पर पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर होली क्रॉस विमेन्स कॉलेज की प्राचार्या शांता जोसफ और फेसबुक पेज के संचालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 505(1)(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच प्रारंभ कर दी है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और देशद्रोह की धाराएँ न जोड़ना पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लाता है।

सूत्रों की माने तो यह किसी ईसाई समुदाय के विधायक द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप कर पुलिस पर दबाव बनाने की बात सामने आई है। जिससे जाँच की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। वही भाजपा नेताओं का कहना है कि जब तक उक्त मामले में अभियुक्त प्राचार्या अपने पद पर बनी रहेंगी। तो फिर पुलिस की जाँच निष्पक्ष नहीं हो सकती। चूंकि यह कॉलेज शासकीय अनुदान प्राप्त है। इसलिए शासन को तत्काल हस्तक्षेप कर प्राचार्या जो देशद्रोह जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रही हैं। उसको पद से हटाना चाहिए।

img 20251003 wa00045819292480363023485 - img 20251003 wa00045819292480363023485

गौरतलब हो कि भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि महाविद्यालय प्रबंधन प्राचार्या को तत्काल पदभार मुक्त नहीं कर्ता है। तो विभिन्न छात्र संगठन इस मामले पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पहले ही कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जाँच की माँग कर चुकी है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles