Chhattisgarh NewsLatest News
पुलिस की बडी लापरवाही अंबिकापुर RTO के सामने फिर हादसा
आर टी ओ के सामने ही हादसे मे दो लोग गंभीर रूप से घायल
अंबिकापुर :छत्तीसगढ़ के जिला अंबिकापुर शहर के RTO ऑफिस के सामने ही आज फिर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना घटित हुई। जिसमे बताया जा रहा है कि दो पहिया वाहन से आ रहे दो ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसमे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह चार पहिया वाहन स्वयं पुलिस वर्दीधारी व्यक्ति चला रहा था। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दे कि इस घटना मे स्थानीय नागरिकों का कहना है कि RTO ऑफिस के बाहर आए दिन भारी वाहन और पुलिस की गाड़ियों की मनमानी पार्किंग के कारण सड़क पर लगातार जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं।इस पर
लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।





