राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक वर्चुअल संपन्न
बैठक में राष्ट्रीय प्रेस दिवस और संविधान दिवस समारोह पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2025 :
देश मे राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM), जो देशभर के पत्रकारों का एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है। जिसका रविवार को अपनी मासिक गूगल मीट का आयोजन किया। इस बैठक में आगामी दो महत्वपूर्ण आयोजनों : राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवम्बर) और संविधान दिवस (26 नवम्बर) के सफल आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान सदस्यों ने राज्य एवं स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने के लिए रचनात्मक सुझाव साझा किए और देशभर के पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। चर्चा का मुख्य आकर्षण था मीडिया को संविधान के माध्यम से “चौथा स्तंभ” घोषित करने की मांग को लेकर एक राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाने का प्रस्ताव — जो लंबे समय से पत्रकार समाज की प्रमुख मांग रही है।
बता दे कि इस बैठक में प्रो. एस. एस. डोगरा, वरिष्ठ मीडिया शिक्षाविद् एवं प्रेरक वक्ता, ने चर्चाओं में एक दूरदर्शी आयाम जोड़ते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के मीडिया जगत पर पड़ रहे प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाने और पत्रकारों व आम नागरिकों में खेल एवं फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैराथन आयोजित करने का सुझाव दिया।
अवगत हो कि बैठक में देशभर से RPM के कई सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से श्री वीरेन्द्र कुमार सैनी (दि





