Chhattisgarh News

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के मजदूर कल 10 बजे से निकालेंगे SDM कार्यालय तिल्दा तक जंगी रैली

छत्तीसगढीया क्रांति सेना सहीत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की होगी भारी उपस्थिति

तिल्दा नेवरा, 16 अक्टूबर 2025 :

छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे पिछले 10 दिनो से दिन रात हडताल पर मजदूर यहां के मुख्य द्वार पर अपने उपर हो रही प्रबंधन द्वारा शोषण व मांगो को लेकर बैठे हुए हैं।

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट प्रबंधन व यहां के मजदूरों के बीच विवाद इतनी बढी हुई है। जिसमे दोनो पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए तिल्दा-नेवरा एस डी एम व तहसीलदार के पशीने छुट गये। फिर भी बात नही बन पाई है।अल्ट्राटेक बैकुंठ

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के प्रबंधन और मजदूरों के बीच का यहां विवाद इतना गहरा गया है। जो कि बलौदाबाजार विधायक व वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मंत्री माननीय श्री टंकराम वर्मा जी के समक्ष भी पेश किया जा चुका है। जिसमे मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के द्वारा दोनो पक्षों को समझाईस के साथ विवाद खत्म करने की सलाह दिया जा चुका है। फिर भी दोनो अपने अपने शर्तो पर अडे हुए हैं।अल्ट्राटेक बैकुंठ

गौरतलब हो कि यहां के संयुक्त ट्रैडयूनियन के बैनर तले योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में मे श्रमिक यूनियन एटक के अध्यक्ष पवन ठाकुर, महासचि छत्रधारी विश्वकर्मा, व छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं स्टील खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर के अध्यक्ष नरेंद्र यदू,अल्ट्राटेक बैकुंठ

महासचिव कमलेश वर्मा, इंटक यूनियन के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा आदि ने बताया कि कल 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मांगो को लेकर एस डी एम कार्यालय तिल्दा नेवरा तर विशाल जंगी रैली निकालने की तैयारी कर लिया गया है। ताकी मजदूरों की आवाज शासन प्रशासन तक जाये। उनके बताए अनुसार इस रैली मे ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति हो। इसके लिए आस पास के सरपंचों व जनप्रतिनिधियों की सहमति भी लिया जा रहा है।अल्ट्राटेक बैकुंठ

अवगत हो कि इस रैली मे छत्तीसगढीया क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सभी सेनानी भी शामिल होगे। इस प्रकार से कल शुक्रवार 17 अक्टूबर को अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के मजदूरों के द्वारा बडी संख्या में जंगी रैली निकाली जाएगी। जिसकी पुरी तैयारी कर लिया गया है।अल्ट्राटेक बैकुंठ

Click here

Click here

Click here

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles