
मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी धमतरी जिले के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए
मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया
धमतरी, 16 अक्टूबर 2025 : आज छत्तीसगढ़ के जिला धमतरी विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला व विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी शामिल हुए। जहां अनेको कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात कर उनके समस्याओं व आवेदनों पर विचार-विमर्श किये।
बता दे कि मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी धमतरी जिले में विशेष रूप से आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में सम्मिलित होकर उपस्थित जनों को संबोधित किया। जिसमे इस अवसर पर साथ में धमतरी महापौर श्री रामू जगदीश रोहरा जी, सहित गणमान्य जन और कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
गौरतलब हो कि मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ की गई ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ से प्रेरित होकर। हर बार जब हम स्वदेशी उत्पाद चुनते हैं। तो हम केवल एक वस्तु नहीं खरीदते। बल्कि हम किसी भारतीय की मेहनत को सम्मान और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। निवेदन करते हुए कहा कि अत : आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि लोकल व स्वदेशी को अपनाये। प्रदेश व देश के विकास मे हाथ बटाये।





