All India NewsChhattisgarh News

225 छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से किये गये सम्मानित 

पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन व सराहनीय कार्य के लिए दिया गया यह सम्मान 

नई दिल्ली/रायपुर  :

केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह उल्लेखनीय उपलब्धि है, क्योंकि राज्य के 225 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को यह सम्मान मिला है।

यह पदक स्पेशल ऑपरेशन, इन्वेस्टिगेशन और फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को दिया जाता है। सम्मानित अधिकारियों में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, सीआईडी, एंटी-नक्सल यूनिट, साइबर सेल और फोरेंसिक विंग के अधिकारी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़

बता दे कि गृह मंत्रालय ने बताया कि चयन प्रक्रिया कड़े मानकों और तकनीकी मूल्यांकन पर आधारित रही। जिन अधिकारियों ने गंभीर अपराध जांच, नक्सल उन्मूलन अभियानों, साइबर/आर्थिक अपराधों की विवेचना और वैज्ञानिक जांच पद्धति के जरिए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, उन्हें सूची में शामिल किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने इसे छत्तीसगढ़ पुलिस की पेशेवर दक्षता और प्रतिबद्धता की पहचान बताया है। पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान बल का मनोबल और भी ऊँचा करेगा।

छत्तीसगढ़

गौरतलब हो कि नक्सल ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन: एसडीओपी ब्रिज किशोर यादव सम्मानित। नक्सल प्रभावित बिजापुर जिले में तैनात एसडीओपी ब्रिज किशोर यादव को नक्सल विरोधी अभियानों में नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है।

 

बताया जाता है कि हाल ही में यादव के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण नक्सली अभियान में सफलता पाई। इस ऑपरेशन में नक्सलियों को उनकी किलेबंदी सहित घेरा गया, कई नक्सली मारे गए और कुछ ने आत्मसमर्पण किया। इस उपलब्धि को गृह मंत्रालय ने सराहा है और उन्हें इस सूची में 121वें क्रमांक पर स्थान मिला है।

 

ज्ञात हो कि कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ में सिर्फ दो एसडीओपी को यह सम्मान मिला है, जिनमें यादव भी शामिल हैं।ब्रिज किशोर यादव मूल रूप से सूरजपुर ज़िले के पार्वतीपुर (सिल्फिली) गांव के निवासी हैं।छत्तीसगढ़

हिंदी माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने रायपुर और बिलासपुर में उच्च शिक्षा एवं तैयारी की और पुलिस सेवा में चयनित हुए। अपने क्षेत्र से इस पद तक पहुँचने वाले वे पहले अधिकारी हैं, जो स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।

 

इस सम्मान की घोषणा के बाद सूरजपुर और उनके गृह क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परिवार और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles