Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

छत्तीसगढ़ के पुरखो का हो रहे अपमान के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाने में सौपा ज्ञापन

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ के पुरखो के अस्मिता पर लगातार हो रहे अपमान जनक बयानों और सोशल मीडिया मे हो रहे वायर वीडियो को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़िया समाज में रोष व्याप्त है। जिसे तिल्दा नेवरा थाना में संबंधित 3अलग अलग मामले के अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देना के लिए आवेदन दिया गया।

img 20251106 wa0021268743707736632843 - img 20251106 wa0021268743707736632843

बता दे कि विवादित बयानो मे पहला मामला रायगढ़ के विजय राजपुत का है। जिसने सोशल मीडिया के माध्यम से परम पूज्य गुरुघासी जी को अभद्र गाली गलौच किया गया था। वही दूसरा मामला दीपक लालवानी का है। जो छत्तीसगढ़ महतारी को गंदी गंदी गाली देकर आम जनमानस के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया। तीसरा मामला जिमी अग्रवाल कोरबा का है। जो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल जी को गंदी गंदी गाली दे रहा आदि यही सब रहा है।

img 20251106 wa00227543171263071930359 - img 20251106 wa00227543171263071930359

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पार्टी के कार्यकर्ता का कहना है कि लगातार छत्तीसग़ढ के महापुरुष, और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जा रही है। इस तरह से लगातार पुरखो को दोयम दर्जा में रखा जाता है। जबकि छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है । इसे धूमिल न करे । जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एक मात्र संगठन है । जो लगातार पुरखो के मान सम्मान के लिए तत्पर रहती है। इस प्रकार की किसी भी बात आती है। तो पहले संज्ञान में लेके कार्यवाही किया जाता है। अगर इन अपराधी को तत्काल कार्रवाई नहीं किया गया। तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

img 20251106 wa00255758066464179869209 - img 20251106 wa00255758066464179869209
img 20251106 wa00241240610097929292995 - img 20251106 wa00241240610097929292995

इस अवसर पर तिल्दा नेवरा खड के समस्त छत्तीसगढ़वासियों कांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सभी सेनानी उपस्थित रहे।

img 20251106 wa00233831306837796327569 - img 20251106 wa00233831306837796327569
img 20251106 wa0020232110303757463089 - img 20251106 wa0020232110303757463089

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles