
मतदाता गहन पुनरीक्षणनिर्वाचक नामावली के लिए गणना पत्रक भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तक
रायपुर : भारत सरकार के निर्देश के अनुसार मतदाता गहन पुनरीक्षण के तहत गणना पत्रक भरने हेतु अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित है। जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से मांगी जा रही है। जाने वो क्या क्या है।
गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की A B एवं कर ये तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। जिसके तहत ऐसे मतदाता, जिनका नाम 2003 एवं 2025 की मतदाता सूची में हो एवं ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 की सूची में न हो। लेकिन 2025 की मतदाता सूची में हो। और उनके माता-पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हो। ऐसे मतदाताओं को केवल 2003 की मतदाता सूची की छायाप्रति संलग्न करना है।

बता दे कि गणना पत्रक भरने हेतु सभी मतदाताओं को सफेद बैकग्राउंड का 02 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो प्रदान करना होगा। वही ऐसे मतदाता, जिनका नाम एवं उनके माता-पिता का नाम 2003 की सूची में न हो। लेकिन उस मतदाता का नाम 2025 की सूची में हो। ऐसे मतदाताओं को जन्मतिथि के आधार पर दस्तावेज देने होंगे।
इस प्रकार मतदाता गणना पत्रक को 4 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से भर लिया जाये। अन्यथा आपका नाम मतदाता सूची में शामिल नही किया जा सकेगा।
इस संबंध में आपके ग्राम शहर में अधिकृत कर्मचारियों के द्वारा जानकारी व सुझाव दिया जाता रहेगा। उससे आप संपर्क कर अपना पत्रक भर सकते हैं।





