Chhattisgarh NewsEntertainment News

नेवरा सरस्वती शिशु मंदिर मे वंदेमातरम की 150 वी वर्षगांठ पर मानव श्रृंखला बनाया

तिल्दा नेवरा : नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम में श्रीमती रानी सौरभ जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 21, श्रीमती अनुराधा वर्मा भाजपा जिला ग्रामीण मंत्री, श्रीमती देवकी बाघमार मंडल उपाध्यक्ष ,श्रीमती नंदनी खीचारियां, श्रीमती बेबी गोस्वामी ,श्रीमती मंजू तिवारी, प्राचार्य श्रीवासुदेव साहू उपस्थित रहे।

बता दे कि इस अवसर अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन ने कहा कि 7 नवंबर 2025 को वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पूरा हुआ। वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है ।इस वर्षगांठ को मनाने की पहल हमारे प्रधानमंत्री जी ने की है। आप सभी बच्चे देश के आने वाले भविष्य है और आप सभी के सहयोग से वंदे मातरम का 150 वर्षगांठ पूर्ण होगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने घर के आसपास एक पेड़ अवश्य लगाए । जिससे भविष्य में पर्यावरण को बचाया जा सके। हमें अपने आसपास, गांव, शहर, विद्यालय में साफ सफाई रखनी चाहिए।

img 20251121 wa00182480890142940230022 - img 20251121 wa00182480890142940230022

उन्होंने सभी बच्चों से आगे कहा कि वह माननीय श्री प्रधानमंत्री जी की मन की बात अवश्य सुने ,इससे हमें बहुत ही महत्वपूर्ण देश-विदेश की जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने सभी से अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा तथा कहा कि इस विद्यालय में हमारी संस्कृति सिखाई जाती है।

img 20251121 wa00235332427776015491033 - img 20251121 wa00235332427776015491033

इस अवसर पर श्रीमती अनुराधा वर्मा ने कहा कि वंदे मातरम गीत उस समय लोगों को अंग्रेजों से लड़ने के लिए प्रेरित करता था। इस विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलता है। श्रीमती अनुराधा वर्मा ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को पेन व चॉकलेट प्रदान की। उनके जन्मदिन पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें भेंट प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त भैया -बहन एवं आचार्य- दीदियां उपस्थित रहे।

img 20251121 wa0025338571851793703688 - img 20251121 wa0025338571851793703688

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles