Chhattisgarh NewsEducational News

जे. बी. पब्लिक स्कूल, तिल्दा के छात्रों ने कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर मे विद्यालय व तिल्दा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के ग्राम सर्वे के जे भी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विशेष सांइंस प्रदर्शन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन कलिंगा यूनिवर्सिटी, नया रायपुर में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के विभिन्न स्कुलों से छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक वर्किंग साइंस मॉडल प्रस्तुत किए गए ।

img 20251125 wa00036601479115265794391 - img 20251125 wa00036601479115265794391

इसी क्रम में जे. बी. पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र पूरब निषाद, पुष्कर वर्मा और लक्की ध्रुव ने “Power Rakshak” नामक अभिनव मॉडल तैयार किया। यह मॉडल स्ट्रीट लाइट पावर बॉक्स (MCB Box) की सुरक्षा हेतु बनाया गया है, जिसे केवल एक विशेष कार्ड की सहायता से ही खोला जा सकता है ।

img 20251125 wa00066760332224492700463 - img 20251125 wa00066760332224492700463


इसका मुख्य उद्देश्य:

  • बिजली संबंधी सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से बचाव
  • तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था

निर्णायक मंडल ने इस मॉडल की विशेष प्रशंसा की और इसे भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी तकनीकी नवाचार बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को पाँच हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

img 20251125 wa00053384148392078224633 - img 20251125 wa00053384148392078224633

विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles